इस रेस्टोरेंट में साबूत परोसी जाती है बतख की गर्दन, डिश देखकर लोगों की निकल जाती है चीख
नई दिल्ली। दुनियाभर में रेस्टोरेंट अपनी अलग-अलग डिश के लिए फेमस हैं। लेकिन यूनाइटेड किंगडम में एक ऐसा रेस्टोरेंट हैं जो अपनी डिश से लोगों को डरा रही हैं। जिन लोगों ने इस डिश को ऑर्डर किया है वो खाने के बजाय सदमे में चले जा रहे हैं। वहीं अब इस डिश का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेस्टोरेंट ने शेयर की डिश की फोटो
जिस रेस्टोरेंट में यह डराने वाली डिश परोसी जा रही है उसका नाम वेस्टर्न लॉन्ड्री रेस्टोरेंट हैं। यह रेस्टोरेंट लंदन के हाईबरी ईस्ट में मौजूद है। रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस अजीबोगरी डिश की तस्वीरें शेयर की हैं और अपने रेस्टोंरेंट की खासियत बेहतरीन सी फूड बताया है।
लोगों ने फोटो देखकर जतायी हैरानी
उन्होंने करीब 1900 रुपये की डिश के तौर पर एक बतख का सिर प्लेट में रखा हुआ भी दिखाया है, जिसका नाम दिया है beaktofeet। लोगों ने इंस्टाग्राम पर इस प्लेट में रखे हुए बतख के सिर को देखकर हैरानी जतायी है।
1900 रुपये है इस डिश की कीमत
इस डिश की फोटो शेयर करते हुए रेस्टोरेंट ने कैप्शन में लिखा है कि टर्निप और लैंटिल्स से भरी हुई बतख की गर्दन। रेस्टोरेंट के मेन्यू में इस डिश की कीमत 18 यूरो है यानि कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 1900 रुपये।

लोगों ने दिये अलग-अलग रिएक्शन
इस डिश की तस्वीर को देखकर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिये हैं। कुछ लोगों ने इसे स्वादिष्ट बताया है तो कुछ लोग इसे देखकर डर गए। इस डिश को देखकर आपको लगेगा कि ये बतख की कटी हुई गर्दन ही है।












Click it and Unblock the Notifications