VIDEO: चिड़िया ने दिए कार पर अंडे, तो दुबई के प्रिंस ने छोड़ दी करोड़ों की मर्सिडीज
नई दिल्ली। दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई एक्जक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मकतौम ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक चिड़िया के लिए लाखों रुपए कीमत की अपनी मर्सिडीज-एएमजी जी63 एसयूवी को छोड़ दिया है। दरअसल, उनकी लग्जरी मर्सिडीज कार के बोनट पर एक कबूतर ने घोंसला बना लिया। ऐसे में कार यूज होती तो घोंसला हटाना पड़ता। तो प्रिंस ने कार ही यूं ही खड़ा रहने दिया। उनके इस काम ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
Recommended Video

प्रिंस ने छोड़ दी करोड़ों की मर्सिडीज
शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मकतौम ने सोशल मीडिया पर अपनी कार का वीडियो शेयर किया है, जिसमें चिड़िया ने बच्चों को जन्म दिया और वह अपने बच्चों की देख-भाल करती दिख रही है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने पक्षी और उसके बच्चों को दिखाया है। उन्होंने यह वीडियो 12 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, कभी-कभी जिंदगी में छोटी चीजें पर्याप्त से अधिक होती हैं। जैसे ही क्राउन प्रिंस को पता चला तो उन्होंने कार को एक तरफ खड़ा करवा दिया। जिससे चिड़िया औरउसके बच्चों को कोई परेशानी ना हो।

जीता लाखों लोगों का दिल
उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चिड़िया के बच्चों अंडे से बाहर निकलते और अपनी मां के साथ खेलते देखा जा सकता है। जन्म के कुछ देर बाद ही मां बच्चों को खाना खिलाने लगती है। पिछले हफ्ते भी क्राउन प्राइस ने कार के बोनट पर मां पक्षी का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और बताया था कि वो तब तक इस कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जब तक बच्चे अंडों से न निकल जाएं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 2 करोड़ से अधिक व्यूज और 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
क्राउन प्रिंस शेख हमदान इंस्टाग्राम पर बहुत पॉपुलर हैं
लोग क्राउन प्रिंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप सच में प्रिंस हैं। पक्षियों के लिए आपके दिल में बहुत प्रेम है। आपको बता दें कि दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान इंस्टाग्राम पर बहुत पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर दुनिया उन्हें "फजा" के नाम से जानती है। बता दें कि शेख हमदान दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दूसरे बेटे हैं, जो बड़े भाई के रहते दुबई के क्राउन प्रिंस बने।












Click it and Unblock the Notifications