बस चाय नहीं छूटनी चाहिए... बीच सड़क पर बस खड़ी कर चाय की प्याली लेने चला गया ड्राइवर, लोग बोले- अवॉर्ड दो इसे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें DTC बस का ड्राइवर बीच सड़क पर बस रोक कर चाय लेने चला जाता है और पीछे तगड़ा जाम लग जाता है।

Credit: @kadaipaneeeer/Twitter

सोशल मीडिया भी तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार लोग कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी के लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो फनी होने के साथ-साथ लापरवाही भी दिखा रहा है। वीडियो में बस ड्राइवर ने बीच सड़क पर बस ऐसे रोक कर रखी है, मानो सड़क उसी की हो। पीछे लोग ट्रैफिक जाम से बेहद परेशान हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मानो इसकी सड़क हो...

मानो इसकी सड़क हो...

वायरल वीडियो में बस का ड्राइवर सड़क पर बस रोके ऐसे खड़ा है, मानो उसे सड़क पर जाम लगने से कोई फर्क ही नहीं पड़ता। पीछे वाहनों की भीड़ खड़ी है लोग हॉर्न बजा रहे हैं, लेकिन ये शख्स है कि इसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। ड्राइवर का एटीट्यूड सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि DTC ड्राइवर को चाय की ऐसी तलब लगी है कि वो बीच सड़क में बस रोक देता है और चाय पीने चला जाता है। इस बीच बस के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। लेकिन मजाल कि चाय के आगे ये ड्राइवर किसी भी चीज को अहमियत दे। बेखौफ निडर ड्राइवर सबसे पहले चाय लेकर आता है।

बस के पीछे लगा ट्रैफिक जाम

बस के पीछे लगा ट्रैफिक जाम

इस क्लिप को शुभ नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में शख्स को कहते सुना जा सकता है कि DTC ड्राइवर ने बीच सड़क पर बस पार्क कर दी। 25 सेकेंड का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ड्राइवर रोड क्रॉस कर अपने लिए चाय लेने जाता है और बस बीच सड़क पर खड़ी कर देता है।

'खतरनाक है ड्राइवर का स्वैग'

'खतरनाक है ड्राइवर का स्वैग'

इसके बाद ड्राइवर एक कप चाय लेकर आता है। ड्राइवर को अपनी चाय इतनी प्यारी है कि उसे फर्क ही नहीं पड़ रहा कि रोड पर उसकी वजह से जाम लग रहा है। लोग ड्राइवर के स्वैग को खतरनाक बता रहे हैं। वीडियो को 70 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

Recommended Video

    Rajgir Mahotsav में ‘पगला बाबा’ ने मचाई धूम, हर्बल टी गार्डन बना आकर्षण का केंद्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+