ये गधा नहीं साहब.... खूंखार शिकारी जानवर पर गधे को आया गुस्सा, किया ऐसा हाल, हैरान कर देगा Video

Donkey and Hyena Video: ये कलयुग है और यहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इंसानों की दुनिया की तरह ही जंगल की दुनिया में भी कई बार ऐसी-ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना मुश्किल ही हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में उस वक्त हुआ, जब गधे ने शिकारी जानवर को ऐसी पटकी दी, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

आमतौर पर आपने गधे को बस बोझा उठाते ही देखा होगा। मगर क्या पता कब भोले भाले जानवर का दिमाग घूम जाए। जब बेचारा गधा चुपचाप घास खा रहा था तो लकड़बग्घा वहां आ धमका। उसे देखने के बाद गधा पहले तो चुप रहा मगर फिर उसने शिकारी जानवर के साथ जो किया, वो अपने आप में काफी शॉकिंग है।

Donkey

गधे ने लकड़बग्घे को मुंह से उठाया और ऐसी पटकी दी कि लकड़बग्घे को भी दिन में तारे दिख गए होंगे। गधे का शिकार करने पहुंचे लकड़बग्घे ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे खुद ही शिकार बनना पड़ जाएगा और वो गधे के चंगुल से खुद को बचा ही नहीं पाएगा।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। यूजर्स भी इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि गधे ने तो पूरा माहौल ही बदलकर रख दिया। गधे ने तो हमारी उम्मीदों को ही बदल दिया।

ये भी पढ़ें: रूप इंसान का दहाड़ शेर जैसी.....छोटी सी बच्ची की आवाज कर देगी हैरान, Video देख नहीं हो पाएगा यकीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+