रूप इंसान का दहाड़ शेर जैसी.....छोटी सी बच्ची की आवाज कर देगी हैरान, Video देख नहीं हो पाएगा यकीन
Little girl Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के क्लिप्स वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी को भी हैरानी हो जाए। ऐसा ही एक क्लिप छोटी सी बच्ची का वायरल हो रहा है, जो शेर की तरह आवाज निकाल रही है। बच्ची हूबहू शेर जैसी ही आवाज निकाल रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी शॉक हैं। छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बच्ची का वीडियो उसकी मां ने बनाया है, जो शुरुआत में उससे कहती है कि तुम शेर की आवाज काफी रीयल निकलाती हो और ये लोगों को पसंद भी आ रही है। लोग इसे बार-बार सुनना चाहते हैं। तो बच्ची झटके से बोल पड़ती है कि ये आवाज रीयल ही है। इसके बाद मां हंसने लगती है।

फिर मां बच्ची को पूछती है कि तुम कैसे ये आवाज निकाल पाती हो? मैं तो नहीं निकाल पाती। इतना सुन बच्ची मां को सिखाने लगती है कि वो आखिर शेर जैसी आवाज निकालती कैसे है। बच्चा का क्यूट अंदाज देखने के बाद आप भी उसे बार-बार देखना चाहेंगे।
अब इस बच्ची का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि इस बच्ची को वार्नर ब्रदर्स को अपनी फिल्म में ले लेना चाहिए। कितनी प्यारी है ये। वहीं कई लोग बच्ची के इस तरह शेर की आवाज निकालने से काफी शॉक्ड भी थे।
देखें बच्ची का शानदार वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications