देश के इस शहर में 10 हजार रुपये प्रति लीटर बिक रहा गधी का दूध, खरीदने वालों की लगी लाइन

नई दिल्ली, 9 दिसंबर: सोशल मीडिया के इस दौर में रातों-रात कौन सी चीज हिट हो जाए, ये किसी को नहीं पता। अब भारत के एक शहर में लोग गधी का दूध खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं। जिस वजह से एक लीटर दूध की कीमत 10 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। दावा किया जा रहा कि ये दूध लोगों को कोरोना महामारी से बचाएगा। साथ ही पीने वालों की इम्यूनिटी भी काफी मजबूत हो जाएगी। हालांकि इस पर डॉक्टरों की राय अलग है। (तस्वीरें- सांकेतिक)

महाराष्ट्र के इस शहर का मामला

महाराष्ट्र के इस शहर का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के हिंगोली में गधी का दूध खूब बिक रहा है। शुरू में इसका दाम तो कम था, लेकिन दूध बेचने वालों ने दावा किया कि इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही ये कोरोना वायरस से जंग में भी काफी कारगर है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग दूध खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। इसके अलावा लोगों से हर लीटर के लिए 10 हजार रुपये से ज्यादा लिया जा रहा है।

बच्चों को नहीं होगा निमोनिया?

बच्चों को नहीं होगा निमोनिया?

वहीं बहुत से लोग गली-गली घूमकर गधी का दूध बेच रहे हैं। साथ ही जोर-जोर से आवाज लगाई जा रही कि "एक चम्मच पियो दूध और पाओ हर तरह की बीमारी से मुक्ति"। दूध विक्रेताओं ने दावा किया कि अगर कोई व्यक्ति अपने बच्चे को ये दूध पीलाता है तो उसे निमोनिया नहीं होगा। इसके अलावा खांसी, जुखाम, बुखार आदि से भी रक्षा होगी।

एक चम्मम की कीमत 100 रुपये

एक चम्मम की कीमत 100 रुपये

विक्रेताओं के मुताबिक गधी के दूध का रेट 10 हजार रुपये प्रति लीटर है, जिस वजह से सब इसे नहीं खरीद सकते। इस वजह से वो एक चम्मच दूध भी बेच रहे हैं, जिसकी कीमत 100 रुपये के आसपास है। उन्होंने बताया कि गधी के दूध में कई पोषक तत्व हैं, जिस वजह से ये बच्चों के साथ बड़ों पर भी कारगर है। उनके इस दावे में आकर बहुत से लोग इसकी अच्छी कीमत चुका रहे हैं।

डॉक्टरों ने कही ये बात

डॉक्टरों ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों ने इस थ्योरी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोरोना होता है, तो तुरंत उसे डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। अगर वो गधी के दूध के चक्कर में पड़ेगा, तो ये उसके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने लोगों से इसके लिए इतने ज्यादा पैसे ना खर्च करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+