गाजर समझ करोड़ों की गाड़ी चबा गया गधा, अब कोर्ट में लग रहे चक्कर
जर्मनी में एक शख्स को गधे से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है। उसने शौक-शौक में एक गधा पाला था और उसे बड़े प्यार से रखता था लेकिन इसी गधे ने उसी बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया है।
जर्मनी। जर्मनी में एक शख्स को गधे से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है। उसने शौक-शौक में एक गधा पाला था और उसे बड़े प्यार से रखता था लेकिन इसी गधे ने उसी बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। गधे ने आखिर गधे वाली हरकत जो कर दी है और उसका बेचारा मालिक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहा है।

जर्मनी में एक शख्स ने गधा पाला हुआ था। एक दिन उसका गधा पार्क के पास घास चर रहा था लेकिन घास से उसकी भूख कोई खास मिटी नहीं। वो आगे बढ़ा और एक नारंगी चीज को चबाने लगा। ये नारंगी चीज और कुछ नहीं, बल्कि मैकलारेन 650S स्पाइडर सुपर कार थी। गधा गाड़ी पर बार-बार वार किए जा रहा था और उसे खाने की कोशिश कर रहा था।
जब गाड़ी का मालिक वहां पहुंचा तो वो दंग रह गया। उसने देखा कि एक गधा उसकी गाड़ी को चोट पहुंचाए जा रहा है। गाड़ी के मालिक मार्कस ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और कोर्ट में इसकी सुनवाई भी हुई। कोर्ट ने गधे के मालिक को 4 लाख 37 हजार भरपाई के तौर पर मार्कस को देने को बोला है। मार्कस की 2 करोड़ 38 लाख की कार को उनका गधा गाजर समझ कर जो खा गया। जी हां! पुलिस का कहना है कि गधा शायद गाजरी रंग देख उसे गाजर समझ बैठा था और इसलिए उसे चबाने की कोशिश कर रहा था। ये मामला अपने आप में अनोखा है।












Click it and Unblock the Notifications