OMG! अमेरिका में भारी मतों से चुनाव जीता ये कुत्ता, बन गया शहर का मेयर

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पर है। रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और प्रतिद्वंदी डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर है। एक तरफ जहां दुनियाभर में अमेरिका का चुनाव चर्चा का केंद्र बना हुआ है वहीं, देश का एक शहर ऐसा है जहां का मेयर सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका के एक शहर में कुत्ते को मेयर के तौर पर चुना गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेयर के चुनाव में कुत्ते को 13,143 वोट मिले।

अमेरिका के इस शहर में मेयर बना एक डॉगी

अमेरिका के इस शहर में मेयर बना एक डॉगी

आपको जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर रहे घमासान के बीच अमेरिका के केंटुकी प्रांत के रैबिट हैश (Rabbit Hash) शहर में एक कुत्ते को वहां का मेयर चुना गया है। बता दें कि वह खुशकिस्मत कुत्ता एक फ्रांसीसी बुलडॉग विल्बर बीस्ट (Wilbur Beast) है। रैबिट हैश में मेयर को लेकर हुए इलेक्शन में बीस्ट को कुल 13,143 वोट मिले हैं। रैबिट हैश हिस्‍टोरिकल सोसायटी ने फेसबुक पर नए मेयर की फोटो भी शेयर की है।

डॉग को 22,985 में से मिले 13,143 वोट

डॉग को 22,985 में से मिले 13,143 वोट

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रैबिट हैश में मेयर का चुनाव हो गया है। इस इलेक्शन में विल्बर बीस्ट को बहुमत प्राप्त हुआ है, वह एक अद्भुत महापौर है जिसे कुल 22,985 में से 13,143 वोट मिले हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विल्बर बीस्ट ने गोल्डन रैट्रिवर जैक रैबिट, बीगल और पोपी के खिलाफ चुनाव लड़ा। मेयर के लिए किया गया ये चुनाव अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स विल्बर बीस्ट को जीत की बधाई भी दे रहे हैं।

1990 से चली आ रही है ये परंपरा

1990 से चली आ रही है ये परंपरा

आपको जानकर हैरानी होगी कि रैबिट हैश शहर की एंबेसडर भी एक डॉग है, 12 साल की बॉर्डर कोली (कुत्‍ते की एक प्रजाति) लेडी स्‍टोन रहेंगी को वहां का एंबेसडर बनाया गया है। हमारे और आपके लिए यह जरूर अजीबोगरीब चुनाव हो सकता है लेकिन रैबिट हैश के लिए यह कोई नई बात नहीं है। रैबिट हैश शहर में साल 1990 से ही कुत्तों को मेयर चुने जाने की परंपरा चली आ रही है। रैबिट हैश ओहायो नदी के किनारे एक अनाधिकृत समुदाय है और यहां के लोग कुत्तों को अपना मेयर चुनते हैं।

मेयर 'बीस्ट' से लोगों को है ये उम्मीदें

मेयर 'बीस्ट' से लोगों को है ये उम्मीदें

इस अजीबोगरीब चुनाव के लिए रैबिट हैश के लोग हिस्‍टोरिकल सोसायटी को एक डॉलर का चंदा भी देते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बीस्ट मेयर बनने के बाद रैबिट हैश हिस्‍टोरिकल सोसायटी के लिए और अधिक फंड जुटाने में कामयाब होगा। कुत्ते को मेयर बनाए जाने की यह खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच रैबिट हैश में बीस्ट के मेयर चुने जाने का जश्न मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बीमारी से हुई मालकिन की मौत तो पालतू कुत्ता चौथी मंजिल से कूदा, दोनों का साथ-साथ अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+