कुत्ते ने की आत्महत्या की कोशिश! ऊंची बिल्डिंग के चौथे माले से कूदा और फिर जो हुआ...
आपने जानवरों के कई वीडियोज देखे होंगे। कई वीडियोज तो देखने में इतने क्यूट होते हैं कि उनसे नजर ही नहीं हट पाती और बार-बार उन्हें देखने का मन करता है। वहीं कई वीडियोज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद उनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक क्लिप में नजर आ रहा है। जिसमें एक कुत्ता चौथी मंजिल से कूद पड़ा। कूदने से पहले कुत्ता एकदम किसी इंसान जैसा ही बिहेव कर रहा था। मानो वो अपनी जिंदगी से परेशान होकर पांचवे माले से कूदने आया हो।
आपने देखा होगा कि बिल्लियां काफी ऊंचाई से भी कूद जाती हैं। इसका कारण उनके शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी है। बिल्लियों का शरीर काफी लचीला होता है और यही कारण होता है कि काफी ऊंचाई से कूदने के बाद भी उनके शरीर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को ऊंचाई से कूदते हुए देखा है? वायरल हो रहे क्लिप में तो ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता चौथे माले से छलांग लगा रहा है। वैसे तो कुत्ते काफी समझदार होते हैं और वे ऐसी कोई गलती नहीं करते, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाए। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा कुत्ते इसके बिल्कुल उलट कर रहा है। वो पहले बिल्डिंग में चढ़ता है और फिर कोने में आकर खड़ा हो जाता है इसके बाद ना वो इधर देखता है और ना ही उधर। बस सीधे पांचवे माले से नीचे छलांग लगा देता है। लेकिन इसका जो अंजाम होता है, वो लोगों को हैरान करके रख देता है।
दरअसल, जब कुत्ता बिल्डिंग से छलांग लगाता है तो ये अपने आप में काफी हैरत भरा क्षण होता है। लेकिन इससे भी हैरत भरा तो ये है कि कुत्ते को नीचे गिरने के बाद भी कुछ नहीं होता। वो नीचे गिरने के बाद दो तीन पलटियां खाता है और बस फिर आगे बढ़ जाता है। लोगों के बीच इस सीन ने एक बहस छेड़ दी। हर कोई कह रहा है कि ऊपर से गिरने के बाद तो कुत्ते की जान नहीं बची होगी। लेकिन इस सबके इतर कुत्ता तो बड़े आराम से नीचे गिरकर दौड़ मार रहा होता है।












Click it and Unblock the Notifications