मालिक के साथ सड़क पर घूमते हुए अचानक अजीब हरकतें करने लगा कुत्ता, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
डेविड एस्पिनल जब अपने कुत्ते के साथ वॉक कर रहे थे, तो डॉग ने अचानक अजीब हरकतें करना शुरू कर दिया। डॉगी को डॉक्टर के पास ले जाने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
कुत्ते पालने के शौकीन लोग अकसर उन्हें ईवनिंग वॉक पर अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं। डॉग्स को भी बाहर घूमना बेहद पसंद होता है। ऐसे में मालिक के बाहर जाते वक्त खुद बाहर जाने का मौका गंवाना वो नहीं छोड़ते। लेकिन सोचिये.. रोजाना की तरह आप अपने डॉगी को बाहर घुमा रहे हों, और वो अजीबोगरीब हरकतें करना शुरू कर दे। एक बार को आप भी घबरा जाएंगे कि ये ऐसा क्यों कर रहा है? बेहद अजीब बात होगी कि चुपचाप और शांत रहने वाला आपका डॉग अचानक ऐसी हरकत करने लगे, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो। ऐसी ही एक शख्स के साथ हुआ, जब वो हमेशा की तरह अपने डॉग को घुमा रहा था। कुत्ते ने अजीब हरकतें करनी शुरू कर दी। जब मामला आपे से बाहर हो गया, तो शख्स उसे डॉक्टर के पास ले गया, जहां बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

सड़क पर घूम रहा था डॉग
जानवर बहुत मासूम होते हैं। हम इंसानों की तरह उनमें समझ नहीं होती कि क्या चीज उनके खाने की है और क्या नहीं। वे रास्ते पर भी किसी भी चीज पर मुंह मार लेते हैं। ठीक ऐसा ही डेविड एस्पिनल नाम के शख्स के डॉग के साथ भी हुआ।

कुत्ते ने की अजीबोगरीब हरकत
हमेशा की तरह वे अपने डॉग को सड़क पर घुमा रहे थे। लेकिन अचानक जब उनका कुत्ता अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। जब बात उनके बस से बाहर हो गई, तो उन्हें 'लोकी' को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा।

बिना थके दौड़ता रहा डॉग
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, डेविड बताते हैं कि जब वे अपने कुत्ते के साथ चल रहे थे, तो वो अचानक दौड़ने लगा। पिर वो भी उसके पीछे भागे। तकरीबन 10-15 मिनट तक उनका डॉग बिना थके भागता रहा। ऐसा सिर्फ सड़क तक ही नहीं, बल्कि घर पर आकर भी चलता रहा।

घर पहुंचने पर भी नहीं हुआ शांत
जब डेविट अपने डॉग के साथ घर पहुंचे, तो वो वहां भी अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। इसके बाद जब वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने जब टेस्ट किया, तो पाया गया कि उसने ड्रग्स लिया है।

ले जाना पड़ा अस्पताल
जांच में पाया गया कि डेविड के डॉग हस्की ने रास्ते में चलते हुए गलती से मेथ (एक प्रकार का ड्रग्स) गटक लिया था। जेविड कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो झाड़ियों में घूमकर मेथ ढूंढ सकता है।

'आम हो रहे डॉग्स के ऐसे मामले'- डॉक्टर
जिस डॉक्टर के पास डेविट अपने डॉगी को ले गए, उसने बताया कि कुत्तों के ड्रग्स कन्ज्यूम करने के मामले अब आम होते जा रहे हैं। अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा कि हमारे डॉक्टर पहले साल में एक केस ही ऐसा देखते थे। लेकिन अब महीने में 1-2 मामले ऐसे देखने को मिल जाते हैं।

पेट ओनर्स को दी सलाह
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर किसी भी पेट ओनर को पता चलता है कि उसके डॉगी ने गलती से ड्रग्स ले लिया है, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। ये जानलेवा है और इससे ऑर्गन्स भी डैमेज भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications