Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20 साल से खा रहा था धातु, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाले 72 सिक्के

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक मरीज के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 72 सिक्के निकाले हैं। इतनी बड़ी तादाद में मरीज के पेट में सिक्के देखकर डॉक्टर भी हतप्रभ हैं। इस ऑपरेशन को करने वाली टीम को लीड करने वाले डॉ. अमित ने बताया कि 50 साल के कृष्ण सोमलया सांबर दुर्लभ रोग मेटलोफगिया से पीड़ित है। इस रोग के मरीजों में धातु की चीजें निगलने की आदत होती है। डॉक्टरों ने बताया कि इस मानसिक बीमारी की वजह से कृष्ण लंबे वक्त से सिक्के निगल रहा था। जिससे उसके पेट में ये सिक्के जमा हो गए।

Doctors remove 72 coins from man stomach in Maharashtra

डॉ अमित ने बताया कि पालघर के तलसारी क्षेत्र का रहने वाला कृष्ण करीब 20 साल से इस रोग से पीड़ित है, जिसके चलते बीमारी के कारण सोमलया सोने और धातु की वस्तुओं को खाने का आदी हो गया। कई सालों से लगातार सिक्के निगलने के चलते उसे परेशानी होने लगी। अब जबकि परेशानी बहुत बढ़ गई तो परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद ऑपरेशन करने की बात कही। डॉ अमित ने अपनी टीम के साथ करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट से 72 सिक्के निकाले गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+