SHOCKING! कान में घर बना रही थी जिंदा मकड़ी, अजीबोगरीब आवाज आने पर डॉक्टर के पास गई महिला
Spider in ear: कान दर्द की शिकायत लेकर एक महिला जब डॉक्टरों के पास पहुंची, तो जांच करने पर जो दिखा, उसने सबके होश उड़ाकर रख दिए। दरअसल एक मकड़ी महिला के कान में घर बना रही थी।

Spider inside woman's ear: एक महिला के कान में बहुत दर्द हो रहा था, तो वो परेशान होकर डॉक्टर के पास जा पहुंची। लेकिन जब डॉक्टर की जांच में कारण पता चला तो हर किसी के होश उड़ गए।
मामला है चीन के सिचुआन प्रांत का, जहां एक महिला लंबे समय से कान के दर्द से परेशान थी। महिला को अपने कान से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती थीं। जब महिला डॉक्टर्स के पास गई तो वे भी समझ गए कि मामला काफी गंभीर है।
डॉक्टरों ने इस पूरी जांच से जुड़ा एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वे महिला के कान से एक जिंदा मकड़ी और उसके बुने पूरे जाल को बाहर निकाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों को पहले लगा कि ये ईयरड्रम है लेकिन वो असल में मकड़ी का जाला था। जब डॉक्टरों ने उस जाले को खास टूल्स की मदद से निकालने की कोशिश की, तो मकड़ी ने टूल पर ही हमला कर दिया।
जब डॉक्टर महिला के कान की जांच करने लगे, तो करीब से देखने पर उन्हें कान में कुछ चलता हुआ नजर आया। डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब मकड़ी के जाल को हटाने की कोशिश की, तो वो बच ही थी। लेकिन इस पूरे मामले में अच्छी बात ये रही कि मकड़ी जहरीली नहीं थी। महिला के ईयर कैनल को भी थोड़ा ही नुकसान हुआ है।
डॉक्टरों का कहना है कि अगर कभी भी इस तरह का कोई मामला दिखे, तो खुद से ठीक करने की कोशिश ना करें। हमेशा ही डॉक्टर्स से संपर्क करें। खुद से कान साफ करने का नतीजा बुरा हो सकता है और कान को भी नुकसान पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications