मुंबई: लड़की के पेट से निकला चूहे के आकार का गुच्‍छा

मुंबई। 20 साल की एक लड़की के पेट से आधे किलो से ज्यादा का बालों का गुच्छा मिला है। ये चौंकाने वाली घटना मुंबई की है जहां वीसी गांधी एंड एमए वोरा म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की के पेट से ये गुच्छा निकाला। कहा जा रहा है कि लड़की रिपंजल सिंड्रोम से पीड़ित थी।

Bizarre

सीटी स्कैन से हुआ साफ

सीटी स्कैन से हुआ साफ

लड़की को कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। वो कुछ खाने-पीने में भी असमर्थ थी। जब परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर्स को उसके पेट में बॉल के आकार का कुछ दिखा जिसके बाद उसका सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्केन में डॉक्टर्स ने पाया कि बाल उसकी आंतों तक पहुंच गए हैं। डॉक्टर्स ने फौरन ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

750 ग्राम बाल खा चुकी थी

750 ग्राम बाल खा चुकी थी

सर्जन डॉ. भरत कमथ के मुताबिक लड़की के पेट में बाल इतनी मात्रा में थे कि उन्होंने उसके पेट की शेप लेना शुरू कर दिया था। जब ऑपरेशन के बाद बालों का वजन किया गया तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। लड़की अब तक अपने 750 ग्राम बाल खा चुकी थी। (फोटो साभार : डेलीमेल)

क्या है रिपंजल सिंड्रोम?

क्या है रिपंजल सिंड्रोम?

रिपंजल सिंड्रोम एक ऐसी अवस्था है जिसमें लोग अपने ही बाल खाने लगते हैं। भावनात्मक रूप से परेशान या डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों में ये सिंड्रोम पाया गया है और अधिकतर युवा ही इसका शिकार दिखे हैं। इसका नाम फेमस कार्टून कैरेक्टर रिपंजल के नाम पर पड़ा है जिसके काफी लंबे बाल थे।

इससे होती हैं कई गंभीर बीमारियां

इससे होती हैं कई गंभीर बीमारियां

रिपंजल सिंड्रोम के कारण पेट में बाल इकट्ठा होते जाते हैं और इनका एक गुच्छा बन जाता है। बाल पचते नहीं है जिसके कारण ये महीनों तक पेट में बने रहते हैं। जब इनकी संख्या बढ़ जात है तो ये पेट का आकार लेने लगते हैं और पेट में खानपान की बाकी चीजों के लिए जगह नहीं बचती। इसके बाद पेट दर्द, उल्टियां और बदहजमी जैसी कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+