आपके घर में भी हैं बुजुर्ग तो जरूर देखें ये वीडियो और रहें सावधान
अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग हो तो इस खबर को जरा गौर से पढ़िए। टेक्सस की ये घटना आपको अलर्ट कर रही है।
नई दिल्ली। टेक्सस पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देखकर आप सन्न रह जाएंगे। अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग हो तो आपको सावधान रहने की जरुरत हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक केयर टेकर घर में अकेली बुजुर्ग महिला को टॉर्चर करती है। 95 साल की महिला घर में अकेले एक कुर्सी पर बैठी है। वहां एक और मोटी सी महिला खड़ी है। जो बुजुर्ग पर चिल्लाती है। उसे डांटती है और उसके सिर पर कई बार थप्पड़ मारती है।

इस वीडियो को मेमोरियल विलेज पुलिस डिपार्टमेंट ने यूट्यूब पर डाला है। पुलिस ने लोगों से अपील की है को वो आरोपी केयरटेकर की तलाश में उनकी मदद करें। इसके लिए पुलिस ने 5000 डॉलर ईनाम का भी ऐलान कर दिया है। पुलिस ने आरोपी केयरटेकर के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला भी दर्ज कर लिया है। हॉस्टन पुलिस को अब उसकी तलाश हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला हॉस्टन इलाके के ओयक वैली का है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपना खाना अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया। जब उनकी केयर टेकर ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने झूठ बोल दिया।
इस बात से केयर टेकर बहुत नाराज हो गई और उसने उन्हें खूब गालियां दी और बार-बार कई थप्पड़ सिर पर मारे। पुलिस ने इस वीडियो को घर में लगे सीसीटीवी से लिया है और अब आरोपी की तलाश कर रही है। आप भी देखिए ये वीडियो और सावधान रहिए....












Click it and Unblock the Notifications