Video: पेट्रोल की कीमत से परेशान शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़, बना डाली ये अनोखी 'बाइक'
देश में लोगों के जुड़ाग के आगे तो बड़े बड़े इंजिनियर भी फेल हो जाते हैं। कई बार आम इंसान भी चीजों को जोड़कर कुछ ऐसा बना लेते हैं जिसे देखकर बड़े- बड़े लोगों के सिर चकरा जाते हैं...
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: देश में लोगों के जुड़ाग के आगे तो बड़े बड़े इंजिनियर भी फेल हो जाते हैं। कई बार आम इंसान भी चीजों को जोड़कर कुछ ऐसा बना लेते हैं जिसे देखकर बड़े- बड़े लोगों के सिर चकरा जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने वाले जो रहे हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेहद खास है ये बाइक
इस वक्त पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर निकालने से डर रहे हैं। लोगों के बीच पनप रहे इस डर के बीच एक युवक ने अपनी बाइक में कुछ ऐसे बदलाव किए कि वो अब चर्चा में आ गया है। वीडियो के चर्चा में आने के बाद ये देसी जुगाड़ से बनी बाइक बेहद खास हो गई है।

बिना पेट्रोल के चलेगी ये बाइक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर बाइक दौड़ती दिख रही है लेकिन इस बाइक को चलाने में पेट्रोल के एक बूंद की भी जरुरत नहीं हैं। जबसे ये वीडियो सामने आया है उस वक्त से लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से वायरल कर रहे हैं।यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

कैसे बनी ये देसी बाइक
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक शख्स ने बाइक और साइकिल को मिलाकर ये जुगाड़ तैयार किया है। इस जुगाड़ में साइकिल के ऊपर बाइक को कुछ इस तरह से फिट किया गया कि अब ये बाइक साइकिल बन गई है। सोशल मीडिया पर इस देसी तरीके से बनी इस बाइक के वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

ऐसे बाइक की जरुरत है देश को
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही इस पर कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाकई! इस जुगाड़ को देखकर मेरा तो सिर घूमा दिया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी बाइक की देश को काफी जरूरत है।
यह भी पढ़ें: शख्स के मुंह से निकलती नजर आई जहरीली विशाल मकड़ी, देखें होश उड़ा देने वाला वीडियो












Click it and Unblock the Notifications