फ्लाइट में परिंदों की बिना टिकट एंट्री, पैसेंजर ने पकड़ने के लिए लगाई छलांग, फिर जो हुआ, सबकी सांसें थम गईं!
अमेरिका में मिनियापोलिस से मैडिसन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 2348 में हुआ कुछ ऐसा, जो कभी सोचा भी नहीं था! अचानक दो जंगली कबूतर घुस गए और पूरे फ्लाइट के बीच उड़ते-फिरते हंगामा मचा दिया। इस दौरान 119 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर की कुछ देर के लिए सांसें थम गईं।
पैसेंजर टॉम कॉ ने Fox 13 को बताया कि जैसे ही उन्होंने सीट बेल्ट लगाई, कुछ आगे हलचल मच गई। सभी की नजरें एक कबूतर पर थीं, जो फ्लाइट की रॉ (Row) में मस्ती से टहल रहा था।

पैसेंजर ने मारी छलांग, जैकेट से पकड़ने की कोशिश
हालात और बिगड़े जब प्लेन गेट से बाहर आकर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था और दूसरा कबूतर भी सामने आ गया। जब एक पैसेंजर ने उसे जैकेट से पकड़ने की कोशिश की, तो वो पूरे केबिन में उड़ने लगा। एक महिला की तेज चीख सुनाई दी, पैसेंजर खड़े हो गए और पूरी फ्लाइट कुछ देर के लिए बर्ड शो में बदल गई।
प्लेन में कबूतर है?- ATC भी रह गया हैरान
पायलट को मजबूरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से बात करनी पड़ी। ऑडियो रिकॉर्डिंग में ATC अफसर पूछते हैं, 'आपको मदद चाहिए या सब ठीक है?' और फिर हंसते हुए कहते हैं, 'प्लेन में कबूतर है? वाह, ये तो पहली बार सुना मैंने!'
आखिरकार सुरक्षित निकाले गए 'बिन बुलाए मेहमान'
प्लेन को दोबारा गेट पर लाया गया, बैगेज हैंडलर को बुलाया गया और दोनों कबूतरों को सावधानी से फ्लाइट से बाहर किया गया। डेल्टा एयरलाइंस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'हम अपने स्टाफ और यात्रियों के शांतिपूर्ण सहयोग की सराहना करते हैं और देरी के लिए माफी मांगते हैं।'
फ्लाइट एक घंटे की देरी से, लेकिन उड़ान सफल रही
इस मजेदार ड्रामे के बाद फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से मैडिसन पहुंची। लेकिन पैसेंजर के लिए यह एक ऐसा अनुभव बन गया जो शायद जिंदगी भर याद रहेगा- उन्हें हमेशा याद रहेगा 'कबूतर के साथ उड़ान का ये सफर।












Click it and Unblock the Notifications