दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट का कमाल, अपनी कला के दम पर खुद को बना डाला शाहरुख खान, चौंका देगा यह Video

दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो इतना शानदार है कि इसे देखने के बाद आप इस मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे।

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो इतना शानदार है कि इसे देखने के बाद आप इस मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे। यह वीडियो है दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट दीक्षिता जिंदल का, जिन्होंने अपनी अद्भुत कला के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपनी कला के दम पर खुद को बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान का लुक दे दिया। वीडियो देखकर आप ये कह ही नहीं पाएंगे कि ये असली शाहरुख खान नहीं हैं।

दीक्षिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

दीक्षिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को दीक्षिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में दीक्षिता टक्सेडो सूट पहने शाहरुख खान की एक फोटो दिखाती हैं। वीडियो में शाहरुख खान की एक फिल्म का गाना छम्मक छल्लो भी बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इतने में ही दीक्षिता मेकअप आर्ट का प्रयोग कर खुल को हू-ब-हू शाहरुख खान बना देती हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

वीडियो पर आ रहे जबरदस्त कमेंट

वीडियो पर आ रहे जबरदस्त कमेंट

यूजर्स उनकी इस कला की खूब वाहवाही कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 1.5 लाख लाइक्स आ चुके हैं, इसके अलावा इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह मुश्किल से ही पहचान पाएंगे कि शाहरुख खान की वास्तविक तस्वीर कौन सी है। वहीं कई यूजर्स ने उनकी इस कला की खूब तारीफ की है।

पहली बार नहीं किया दीक्षिता ने यह कारनामा

पहली बार नहीं किया दीक्षिता ने यह कारनामा

यह पहली बार नहीं है जब दीक्षिता ने शाहरुख खान का रूप धरकर सब को चौंकाया हो। इससे पहले वह मशहूर डांसर माइकल जैक्सन, अभिनेत्री कंगना रनौत और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी रूप धर चुकी हैं।

दीक्षिता ने खुल से सीखी यह कला

दीक्षिता ने खुल से सीखी यह कला

बता दें कि दीक्षिता ने साल 2020 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी की उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट की कला किसी से नहीं सीखी। वह साल 2017 से मेकअप की प्रेक्टिस कर रही हैं। वह अब तक खुद को 20 सेलेब्रिटी में बदल चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+