VIRAL VIDEO: बार-बार पैर फंसा कर दरवाजा रोक रहे थे लड़के, नहीं चलने दी दिल्ली मेट्रो, फिर क्या हुआ?
DMRC viral video: वायरल वीडियो में दो लोग मेट्रो का दरवाजा बंद होने से बार-बार रोकते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने एक ट्वीट कर इसे दंडनीय अपराध बताया।

Delhi metro video: पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली मेट्रो से बड़े ही अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं। ट्रेन में अश्लील हरकतें करने, अजीबोगरीब कपड़े पहनने से लेकर डांस करने तक, लोग पता नहीं क्या-क्या करते दिखे। अन्य यात्रियों की सहूलियत और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ने दिशानिर्देश जारी भी किए, लेकिन लगता है इस बात से लोगों पर खास फर्क नहीं पड़ रहा है।
Recommended Video
वीडियोग्राफी के चक्कर में कई बार लोग जान से भी खिलवाड़ कर लेते हैं। और ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी दिखा। जब दो लोगों ने जानबूझकर अपने पैरों से मेट्रो का दरवाजा बंद होने से रोका। डीएमआरसी ने ट्विटर पर पोस्ट जारी कर इसे दंडनीय अपराध बताया है।
अमन नाम के ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो लोग मेट्रो के गेट पर लापरवाही करते दिख रहे हैं। दोनों मेट्रो के गेट के पास खड़े हैं। जैसे ही गेट क्लोज होने वाला होता है, एक लड़का इसे बंद होने से रोकने के लिए अपना पैर आगे बढ़ाता है। इससे मेट्रो का गेट खुल जाता है। शख्स ऐसा एक बार नहीं बल्कि बार-बार करता दिख रहा है।
लड़कों के ऐसा करने पर पास खड़े लोग उन्हें रोकने की बजाय जोर-जोर से हंसने लगते हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर करोल बाग स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ऐसे लोगों की वजह से मेट्रो लेट होती है। वहीं DMRC ने भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर की डीटेल्स मांगी हैं। रिएक्शन में लिखा था कि हेलो कृपया कोच नंबर दीजिये।
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कहा कि उसने वीडियो शूट नहीं किया, बल्कि इंस्टाग्राम पर देखा। मैं कोच नंबर नहीं जानता क्योंकि मैंने ये वीडियो इंस्टाग्राम रील पर देखा। ये ब्लू लाइन है जैसा कि आप देख सकते हैं। उनके चेहरे भी दिख रहे हैं। मैं नीचे डीटेल्स दे रहा हूं कृपया देखें। गौरतलब है कि वीडियो को 29 मार्च को इंस्टाग्राम यूजर अंश ने शेयर किया था।
देखें वीडियो...
एक ट्वीट में DMRC ने कहा कि मेट्रो के दरवाजे में बाधा डालना एक दंडनीय अपराध है। अगर आप किसी यात्री का ऐसा व्यवहार देखते हैं तो कृपया DMRC हेल्पलाइन 155370 पर संपर्क करें। कई यूजर्स ने इन लड़कों के इस व्यवहार पर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने कहा कि ये बड़े दुख की बात है। हजारों यात्री अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यहां व्यवस्था का मजाक उड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications