गाड़ी के सामने अचानक आ गया हिरण, बचने के लिए लगाई ऐसी छलांग कि देखने वाला दांतों तले दबा लेगा उंगली
नई दिल्ली, सितंबर 24। सोशल मीडिया पर आपने अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते देखे होंगे, जब बीच सड़क पर जंगली जानवरों की मूवमेंट होती है और ऐसे में अक्सर सड़क हादसे हो जाते हैं, क्योंकि वाहन से टकरा या तो जंगली जानवर को नुकसान पहुंचता है या फिर गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

हिरण ने लगाई लंबी छलांग
वायरल वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में मिशिगन स्टेट पुलिस की एक गाड़ी में डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में बीच सड़क पर हिरण का एक ग्रुप दौड़कर सड़क पार करता है। इस दौरान एक हिरण गाड़ी के सामने आने ही वाला होता है कि अचानक हिरण एक लंबी छलांग लगाकर गाड़ी के उपर से सड़क को पार कर लेता है।

पुलिस ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
इस नजारे को देख मिशिगन पुलिस की गाड़ी में बैठा ड्राइवर अपनी गाड़ी को रोक लेता है और हिरण को जाने के लिए रास्ता देता है। इंटरनेट पर यह वीडियो मिशिगन स्टेट पुलिस फिफ्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में हिरण ने खुद को गाड़ी की टक्कर से बचाने के लिए एक कलाबाजी स्टंट मारा जो लोगों को हैरान कर गया। मिशिगन स्टेट पुलिस हैंडल ने वीडियो के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है जिसमें फॉलोअर्स को बताया गया है कि गाड़ी चलाते समय हिरणों से कैसे बचा जाए।

वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट
वायरल वीडियो ट्विटर पर दो दिन पहले पोस्ट किया गया है और यह घटना सेंट जोसेफ को लेकक्षोर में घटी है। वीडियो को अभी तक 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। 36 लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स उस ड्राइवर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिसकी गाड़ी के उपर से हिरण ने छलांग लगाई। एक यूजर ने कहा है कि वो इस बात से निराश हैं कि दूसरे ड्राइवर ने ब्रेक क्यों नहीं लगाई।












Click it and Unblock the Notifications