शिकार को आए चीते और लकड़बग्घे को हिरण ने इस पैंतरे से किया चित, लोग बोले-इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

नई दिल्ली, जुलाई 26: जगंल की दुनिया जिनती रहस्यों भरी होती है, उतनी ही रोचक होती है। कई बार जंगलों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। जो हर किसी को चौंका देती हैं। सोशल मीडिया पर जंगल के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हिरण खूंखार चीते और लकडबग्घे से बचने के लिए ऐसी कमाल की एक्टिंग करता है कि, लकड़बग्घा देखकर भचौंक्का रह जाता है।

 चीते और लकड़बग्घे से बचने के लिए हिरण ने की ऐसी कमाल की एक्टिंग

चीते और लकड़बग्घे से बचने के लिए हिरण ने की ऐसी कमाल की एक्टिंग

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हिरण जमीन पर पड़ा है। उसे ऐसा लग रहा है कि जैसे वो मर चुका है। तभी चीता उसे खाने की कोशिश करता है। इसी दौरान एक लकड़बग्घा वहां दौड़ते हुए पहुंचता है और चीते के शिकार पर कब्जा जमा लेता है। हिरण का शिकार करने के लिए दोनों में मारा मारी शुरू हो जाती है। इसके बाद लकड़बग्घा जमीन पर पड़े हिरण का पेट नोचने लगता है।

लोग बोले-इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

लोग बोले-इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

तभी उसकी नजर पास खड़े चीते पर पड़ती है तो वह उसे भगाने चला जाता है, लेकिन जैसे ही वह लौटता है तो हिरण उठकर उसकी आंखों के सामने भाग जाता है। हिरण ने अपनी जान बचाने के लिए ऐसा पैंतरा चला कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। कई लोग तो हिरण के सर्वाइवल स्किल से इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उसे अवॉर्ड देने की सिफारिश कर दी।

देखें मजेदार Video

ट्विटर यूजर @darksidenatures ने वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'और ऑस्कर जाता है...' ये वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि खबर लिखे इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक लगभग 4.5 लाख से अधिक व्यूज और तकरीबन 21 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+