'पापा को हमेशा से कार चाहिए थी...' बेटी ने बर्थडे पर पिता को दिया शानदार गिफ्ट, भावुक हुए लोग
पिता के बर्थडे पर बेटी ने उन्हें कार गिफ्ट की, जो उन्हें हमेशा से चाहिए थी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिता और बेटी का रिश्ता बेहद प्यारा होता है। कहते हैं बेटियां पापा की लाडली होती हैं और ये बात सच भी है। पापा हमेशा ही बेटियों की हर विश पूरी करते हैं। उनकी आंखों में आंसू नहीं आने देते। तो ऐसे ही बड़े होकर बेटियों की भी जिम्मेदार बनती है कि वे अपने मां बाप की विश को पूरा करें। हर बार ये जिम्मेदारी लड़कों की हो ये जरूरी तो नहीं। बाप बेटी के इस प्यारे से बॉन्ड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक बेटी अपने पापा को कार गिफ्ट करती नजर आ रही है। ये वीडियो बाप-बेटी के खूबसूरत बॉन्ड को दिखा रहा है।

आपने मुझे उड़ने दिया...
पिता के बर्थडे पर एक बेटी उन्हें ऐसा सरप्राइस देती है, जो उसकी बकेट लिस्ट में बहुत पहले से ही था। रिदा थाराना कहती हैं कि उनके पापा को हमेशा से कार चाहिए थी। तो उसने उनकी इस विश को पहले से ही बकेट लिस्ट में रखा हुआ था।
'पापा को हमेशा से कार चाहिए थी'
इसके बाद रिदा के पापा का बर्थडे आया, तो उन्होंने उनकी विश को पूरा करते हुए एक गाड़ी गिफ्ट की। रिदा ने कहा कि यूट्यूब पर कई सारे वीडियोज देखने के बाद और काफी रिसर्च करने के बाद कार ली। इसके बाद रिदा ने अपने पापा को उनपर भरोसा करने और उड़ने देने के लिए थैंक्यू भी कहा।
वीडियो में दिखा बाप-बेटी का बॉन्ड
अपने पिता के बर्थडे पर उन्हें कार गिफ्ट करने का वीडियो रिदा ने शेयर किया और कहा कि आई लव यू टू मून एंड बैक। मुझे पता है कि ये हम दोनों के लिए एक दूसरे को समझने की यात्रा रही है। लेकिन आप पहले ऐसे शख्स हैं, जिनसे मुझे प्यार हुआ और ये हमेशा ऐसा ही रहेगा।

आपने समाज के मानदंडों को तोड़ा
रिदा ने इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में कहा कि लड़कियों पर विश्वास करने औऱ समाज के मानदंडों को तोड़ने के लिए धन्यवाद। ये क्लिप और एक बेटी का अपने पिता को गिफ्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को बाप-बेटी का ये बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग
वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 80000 से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स की भी आंखों में आंसू आ गए। एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो को देखे के बाद मुझे बेहद अच्छा महसूस हुआ। एक दूसरे यूजर ने कहा कि इस क्लिप ने मुझे रुला दिया।












Click it and Unblock the Notifications