बेटी ने किया चैलेंज तो पिंक ड्रेस में Barbie देखने थियेटर पहुंचे पापा, Photos देख लोग बोले 'प्यारे पापा'
पापा और बेटी का रिश्ता बहुत प्यारा होता है, ये पापा ही तो होते हैं जो अपनी बेटी की डिमांड हर हाल में पूरी करने की कोशिश करते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जहां कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है वहीं बड़ी संख्या में लोगों को अचंभित कर दिया है। ये फोटो एक पिता की है जिसमें वो अजीब से हुलिए में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, एक बेटी अपने पापा को बार्बी फिल्म देखने जाने के लिए पिंक कलर की ड्रेस पहन कर चलने के लिए चैलेंज करती है, उसके पापा ने बेटी के चैलेंज को लेकर ऐसा हुलिया बनाया कि लोग हंस-हंस कर बेहाल हो गए।
इस हुलिए में फेसबुक पर शेयर की कई फोटोज
पिता ने ना केवल अपनी बेटी के चैलेंज को स्वीकारा बल्कि उसके साथ पिंक स्कर्ट और टॉप पहनकर फिल्म देखने के लिए मल्टीप्लैक्स में भी गए। फेसबुक पर इन फोटोज की एक सीरीज शेयर की है जिसमें पापा केवल पिंक कलर की स्कर्ट और टॉप और हैट में नजर आ रहे हैं।
जानें कौन है ये 'पापा'
एलीजार रोड्रिग्ज हर्नांडेज नाम के यूजर ने ये पोस्ट शेयर की है। जो नुएवो लारेडो के रहने वाले पापा बेटी की जोड़ी जमकर हिट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी छोटी लड़की के प्रति अपना असीम प्यार दिखाया और मैं जानता था कि बार्बी फिल्म उसके साथ ऐसे जाने पर वह बहुत खुश और गौरवान्वित होगी।
पोस्ट में बताया कि बेटी ने मुझे किया था चैलेंज
फोटो के साथ शख्स ने कैप्शन स्पैनिश मे लिखा था जिसमें उनसने लिखा मेरी बेटी ने कहा कि डैडी मुझे बार्बी के प्रीमियर पर ले जाएं लेकिन आप कुछ पिंक ड्रेस पहने, आपको शर्म आएगी लेकिन आपको मैं ऐसा करने के लिए चैलेंज करती हूं।
प्यारा पापा कहकर लोग कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट फिल्म बार्बी के दुनिया भर में रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले 20 जुलाई को शेयर किया गया था। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कई लोगों ने शेयर की जिसके बाद ये जमकर वायरल हो रही है। लोग इन्हें प्यारा पापा कहकर प्रशंसा कर रहे हैं।
ये बेटी के लिए सच्चा प्यार है
एक फेसबुक यूजर ने लिखा यह आपकी बेटी के लिए सच्चा प्यार है, चाहे कुछ भी हो। वहीं एक यूरज ने लिखा मैं बड़ा होकर आपके जैसा बनना चाहता हूं। एक यूजन ने लिखा इसका मतलब है कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है।












Click it and Unblock the Notifications