"दादी" पोती की शादी में शामिल होने के लिए 83 साल की उम्र में पहली बार फ्लाइट पर हुईं सवार,देखें प्यारा Video
"दादी" पोती की शादी में शामिल होने के लिए 83 साल की उम्र में पहली बार फ्लाइट पर हुईं सवार, देखें प्यारा Video

Grandmother First Flight journey : फ्लाइट में यात्रा करना अब बहुत सामान्य सी बात हो चुकी है, लेकिन अभी भी ऐसे लोग हैं जो एक बार भी हवाई यात्रा परनहीं गए हैं। ऐसी ही एक दादी को वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 83 साल की दादी अपनी पोती की शादी अटेन्ड करने के लिए पहली बार फ्लाइट पर सवार हुईं और अपने जीवन की पहली बार उम्र के आखिरी पड़ाव में उड़ान भरी। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, अब तक इस वीडियो 6.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

वाकर के सहारे चलते हुए मुस्कुराती नजर आई दाादी
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला को एयरपोर्ट के लिए घर से निकलते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ फ्लाइट में सवार होती हैं। अपने जीवन की पहली उड़ान में दादी मुस्कुराती हुई खुश नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "पीओवी: अपनी पोती की शादी कराने के लिए 83 साल की उम्र में पहली उड़ान भर रही हूं।

सराहनीय कि इस उम्र वो यात्रा कर रही है
वीडियो को देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिख इस परिवार को बहुत-बहुत आशीर्वाद और प्यार, जो एक बच्चे की तरह अपने घर के बुजुर्ग की इस तरह की देखभाल कर रहा है और ये प्रेरणा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये सराहनीय बात है कि इस उम्र वो यात्रा कर रही है और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं ।"
88 साल की दादी की पहली फ्लाइट जर्नी का अनुभव किया शेयर
वहीं एक और यूजर ने ये वीडियो देखकर अपनी दादी के अनुभव शेयर किया और लिखा "मेरी दादी ने भी 88 साल की उम्र में अपनी पहली उड़ान का फ्लाइट का अनुभव किया था .. और जब हमने पूछा कि कैसा रहा, तो उन्होंने कहा कि यह पानी का जहाज जैसा था और उनकी विनम्र बातचीत के लिए एयर होस्टेस की प्रशंसा की थी
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications