3 साल तक मगरमच्छ ने किया शख्स का इंतजार, पहली बार नहीं हुआ सफल तो अब यूं ले गया अपने साथ....
कई बार ऐसे-ऐसे हैरतअंगेज मामले आते हैं, जिनपर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। यूपी में बीते दिनों 40 दिनों के अंदर 7 बार शख्स को सांप के काटने का मामला सामने आया था। वहीं एक दूसरी घटना में एक ही शख्स पर हर साल एक ही महीने बिजली गिरने का मामला भी सामने आया था। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला अब गुजरात से सामने आया है।
साल 2021 की बात है, जब गुजरात के वडोरदा में दभोई तालुका में ओरसांग नदी में मगरमच्छ ने प्रवीण तड़वी नाम के शख्स पर हमला कर दिया था। मगरमच्छ के हमले से बचना उसकी किस्मत में था तो वो बच निकला। मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

दरअसल, उस वक्त शख्स पर जब मगरमच्छ ने हमला किया तो उसने शोर मचाया। पास खड़ी उसकी बीवी ने उसे बचा लिया। इस घटना से प्रवीण इतना डर गया कि वो नदी के आसपास जाने से भी डरने लगा। गांव के लोगों ने इस घटना को सुना तो वो भी बचकर रहने लगे।
मगर कहते हैं ना किस्मत हर बार एक सी नहीं रहती। हाल ही में प्रवीण बकरियों को नदी किनारे पानी पिलाने लेकर गए तो मगरमच्छ ने उनपर हमला कर दिया। वे नदी में दो फूट दूर खडे थे और मगरमच्छ ने उनपर हमला कर दिया। दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई।
प्रवीण का शव लोगों को कुछ देर के बाद नदी के ऊपर तैरता मिला। दमकलकर्मियों को इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला। प्रवीण के बेटे ने जानकतारी देते हुए बताया कि बकरियों को नदी पर पानी पिलाने से पहले वो हमेशा चेक करते थे कि कहीं मगरमच्छ तो नहीं है। मगर इस बार वे मगरमच्छ के हमले से बच नहीं सके।
स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि बीते महीनों मगरमच्छ के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। मगरमच्छ इन्हीं महीनों में अंडे देते हैं और ऐसे में वे अपने बच्चों की रक्षा के लिए काफी सजग हो जाते हैं। ऐसे में आसपास अगर कोई भटकता भी दिखे तो वो हमला करने में जरा सा भी गुरेज नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications