'शीघ्र स्वस्थ हों ऋषभ पंत', देखें पुरी तट पर सैंड आर्टिस्ट के दिल की आवाज

क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के लिए देश भर में प्रार्थना की जा रही है। पुरी तट पर सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कला के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

Health wishes for Rishabh Pant

Health wishes for Rishabh Pant: स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के लग्जरी कार से हुई दुर्घटना के बाद देश भर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए। क्रिकेट प्रेमी समेत भारत के उनके फैंस उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी क्रिकेटर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने पुरी तट अपने सैंड आर्ट जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए अनोखे ढंग से शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है। आर्टिस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें पुरी तट पर क्रिकेटर को समर्पित अपनी सैंड-आर्ट की एक तस्वीर है। जिसके कैप्शन में लिखा गया, "जल्द ठीक हो जाओ, ऋषभपंत शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। ओडिशा के पुरी बीच पर माई सैंडआर्ट"। ये सैंड आर्ट की तस्वीर खब लाइक की जा रही है। इस में बल्ले के ऊपर पंत को भारतीय जर्सी पहने देखा जा सकता है। तस्वीर को अब तक 192k से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 479 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है।

ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई थी। मौके पर बस चालक सुशील मान ने पंत की मदद की। सुशील ने कहा, "हमने उन्हें कार से बाहर निकाला और नीचे लिटा दिया। फिर मैंने कार के अंदर देखकर ये जानने की कोशिस की क्या कोई और कार फंसा है। लेकिन कार के अंदर और कोई नहीं था। फिर देखा कि पंत के अंग हिल रहे थे।"

हालांकि सुशील को पंत के क्रिकेटर होने का पता नहीं था। बाद में बस चालक के मीडिया को बताया कि ऋषभ ने उन्हें खुद ये बात बताई कि वो क्रिकेटर हैं और उनका नाम ऋषभ पंत है।" बस चालक सुशील ने पंत की मदद कर पूरे देश का दिल जीत लिया। उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा है कि पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और स्थानीय लोगों को भारत सरकार की 'गुड समरिटन्स' योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा रोडवेज द्वारा भी सुशील को सम्मानित भी किया जाएगा।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update : Pushkar Dhami का ऐलान, बचाने वाले होंगे सम्मानित | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+