बच्ची को खाने के लिए कोयोट ने मारे दांत और फिर घसीटा, पिता ने देखा तो घबराकर किया ये काम, Viral Video

इन दिनों कोयोट (एक तरह का जंगली कुत्ता) के हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 साल की छोटी बच्ची को कोयोट घसीट रहा है। तभी बच्ची के पिता की नजर पड़ जाती है और वो मासूम को बचा लेता है।

जंगली जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता। जब ये जानवर रिहायशी इलाके में शिकार की तलाश में घुस जाएं, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। इंसानों पर जंगली जानवरों के हमले कोई नई बात नहीं है। खासतौर पर छोटे बच्चों पर। बीते समय में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां किसी जंगली ने बच्चे पर हमला बोल दिया। ऐसी घटनाओं में न जाने कितने ही मासूम बच्चे अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भी सामने आया है, जहां 2 साल की मासूम बच्ची पर एक कोयोट (जंगली कुत्ते की एक प्रजाति) ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि पिता की नजर पड़ गई। ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वाकई में वीडियो काफी डरा देने वाला है। पिता ने एक सुपरहीरो बनकर जिस तरह अपनी बेटी को बचाया, वो वाकई में चौंकाने वाला है। ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

कार में बिजी दिखा शख्स

कार में बिजी दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी कार में कुछ सामान रख रहा है। वहीं उसकी दो साल की बेटी कार की दूसरी ओर खेल रही होती है। तभी चुपके-चुपके एक कोयोट शख्स की नजरों से बचता हुआ बच्ची के पास आ जाता है। इसके बाद वो कपड़ों से बच्ची को खींचने की पूरी कोशिश करता है ओर बच्ची नीचे गिर जाती है। वो जोर-जोर से रोने लगती है, तो पिता आवाज सुनकर अपना काम छोड़ तुरंत बच्ची के पास आता है और कोयोट को भगाता है।

शख्स ने सुनाई आपबीती

शख्स ने सुनाई आपबीती

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इस खौफनाक घटना के बारे में बात करते हुए एरियल नाम का शख्स कहता है कि मैंने बच्ची के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि वो गिर गई लेकिन फिर मेरी नजर कोयोट पर जा पड़ी।

कोयोट ने बच्ची पर मारे दांत

कोयोट ने बच्ची पर मारे दांत

जंगली जानवर ने बच्ची को घसीटने से पहले कई बार उसपर दांत मारे और उसे काटने की कोशिश की। इस खौफनाक दृश्य को देखने के बाद एरियल जल्दी से अपनी बेटी की तरफ भागा और कोयोट को बोतल से मारकर भगाया। इसके बाद कोयोट पीछे हट गया।

बच्ची की मां ने बोली ये बात

बच्ची की मां ने बोली ये बात

लड़की की मां शिरा एलियाहुओ ने केटीएलए को बताया कि बच्ची के पैर में गहरा घाव होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मैंने उसकी पैंट को खून से लथपथ देखा। इसलिए मैंने वो उतार दी। इसके बाद उसके पैरों पर भी खरोच के निशान नजर आए। इसके बाद बच्ची को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया और उपचार के बाद घर भी भेज दिया गया।

कोयोट पर चल रही है खोज

कोयोट पर चल रही है खोज

कैलिफोर्निया वन्यजीव सूचना विभाग द्वारा वर्तमान समय में कोयोट पर खोज की जा रही है। कोयोट अपने छोटे आकार के कारण वयस्क लोगों पर बेहद कम ही हमला कर पाते हैं। ज्यादातर हमलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चे शामिल होते हैं। हालांकि, ये मामले भी दुर्लभ ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+