विचित्र चेहरे के साथ जन्मा गाय का बछड़ा, लोगों ने कहा विष्णु का अवतार
कुदरत के इस करिश्मे को देखने के बाद कोई प्रसाद चढ़ा रहा था तो कोई हाथ जोड़कर मनोकामना मांग रहा था।
नई दिल्ली। गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आएं, अचानक गांव में लोगों का तांता लग गया। उस बछड़े से लोगों ने आशीर्वाद लिया। कोई नतमस्तक हुआ तो किसी ने प्रसाद चढ़ाए। वहीं कुछ लोगों ने बछड़े को विष्णु का अवतार बताया।

इंसान जैसा दिखने वाला बछड़ा
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो बछड़ा इंसान की शक्ल का था। बछड़े का आधा शरीर गाय जैसा था लेकिन धड़ से ऊपर का हिस्सा हुबहु इंसानों जैसा था। जैसे ही ये खबर लोगों को मिली तो गौशाला में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने की पूजा, मांगें मन्नत
कुदरत के इस करिश्मे को देखने के बाद कोई प्रसाद चढ़ा रहा था तो कोई हाथ जोड़कर मनोकामना मांग रहा था। गौशाला के संरक्षक की तरफ से गौकरण अवतार की बात कहने के बाद गौशाला में भारी भीड़ कुदरत के इस करिश्मे को देखने पहुंची थी। गोकरण अवतार पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके के व्यवसायी महेश कथूरिया के मुताबिक भगवान विष्णु ने गाय के शरीर में जन्म लिया है।

विष्णु का अवतार
गौशाला के संरक्षक पंडित राजा भैया मिश्रा ने बताया की 6 माह पहले इस बछड़े की मां को कसाईयो से छुड़ाकर गौशाला लाया गया था। तभी ये गाय इसी गौशाला में है शुक्रवार सुबह इस गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। भागवत महापुराण में जिक्र किया गया है जब जब धरती पर पाप बढ़ा है तब तब भगवन विष्णु अवतार लेते रहे हैं।

इंसान जैसे दिखने वाले बछड़े की मौत
दुर्भाग्य ये रहा कि जन्म के एक घंटे बाद ही इंसानों जैसे दिखने वाले बछड़े की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में मायूसी भी देखी गई। ये पृरा वाक्या उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पचेन्डा गांव का है। जहां गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया और पूरा गांव ही उसका दीदार करने के लिए पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications