VIDEO: अनोखी शादी, रस्म पूरी होते ही पहाड़ से कूदे दूल्हा-दुल्हन और पादरी, बाद में पता चली वजह

सोशल मीडिया के इस दौर में शादी करने के तरीके भी बदल रहे हैं। अब लोग अपनी शादियों में नई-नई क्रिएटिविटी करते रहते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए। (वीडियो-नीचे)

इस अनोखी शादी में दुल्हा-दुल्हन एक पहाड़ पर खड़े रहते हैं। वहां पर एक पादरी भी रहता है। उन्होंने शादी की सारी रस्में पूरी करवाईं। इसके बाद तीनों पहाड़ से नीचे कूद गए। हालांकि उनके पास पैराशूट मौजूद थे।

video viral

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को स्काइडाइविंग का शौक है। इसके अलावा वो अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने ये नायाब तरीका खोजा। हालांकि इसके लिए उनको काफी ज्यादा प्लानिंग करनी पड़ी।

कपल की पहचान प्रिसिला एंट और फिलिपो लेक्वेर्स के रूप में हुई है। उन दोनों ने ऐसी जगह को शादी के लिए चुना, जो स्काइडाइविंग के लिए भी काफी ज्यादा सही थी। इसके बाद स्काइडाइविंग वाले पादरी को खोजा गया।

वो दोनों पादरी के साथ चट्टान पर गए। वहां पर शादी की रस्में हुईं। इसके बाद लड़की ने एक गुलदस्ता पीछे फेंका और उन सब ने छलांग लगा दी। तय दूरी पर नीचे आने के बाद सभी ने पैराशूट खोले। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग की।

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही। @lalibretamorada नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया। इसके साथ लिखा गया- 'हम छलांग लगाते हैं उनके साथ, जो हाथ हमें थामते हैं। वो उड़ान जो हमें याद दिलाती है कि डर के आगे जिंदगी है'।

इस पर एक यूजर ने कहा कि इतना भी एडवेंचर नहीं करना चाहिए कि सुहागरात से पहले अंतिम यात्रा निकल जाए। एक अन्य ने लिखा कि मैं निश्चित रूप से अपनी शादी पर ऐसा करना चाहता हूं लेकिन मुझे बहुत डर लगता है।

एक यूजर ने लोगों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी। उनका कहना है कि इनको देखकर और भी लोग ऐसा करेंगे, ऐसे में शादी जैसे शुभ मौके पर अनहोनी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+