शादी के बाद मठ के सामने ही ओरल एक्ट करते हुए खिंचवाई तस्वीर, लगा सभी विदेशियों की शादी पर बैन
नई दिल्ली। ब्रिटेन के एक जोड़े ने शादी के बाद यूनान के रोड्स आइलैंड पर स्थित मठ के सामने सेक्स एक्ट करते हुए तस्वीर खिंचवाई। ये तस्वीर जब इस कपल ने इंटरनेट पर पोस्ट की तो ये वायरल हो गई जिसके बाद मठ से जुड़े लोग इस पर गुस्से में हैं और उन्होंने यहां विदेशियों के शादी करने पर ही पाबंदी लगा दी है। मठ ने कहा कि यहां अब किसी भी विदेशी को शादी करने की इजाजत नहीं होगी। मठ ने कहा है कि ये तस्वीर शर्मिंदा करने वाली है और फिर से इस तरह की किसी हरकत को रोकने के लिए शादियों पर पाबंदी लगाई गई है।

ब्रिटेन के रहने वाले मैथ्यू लेन और कार्ली ने 25 सितंबर को इस मठ में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मठ के सामने तस्वीरें खिंचवाईं, इन्हीं में से एक तस्वीर में मैथ्यू ने पेंट नीचे खिसकाई हुई है और कार्ली के साथ ओरल ऐक्ट कर रहे हैं। दुल्हन के कपड़ों में इस तरह से सेक्स करते हुए इस जोड़े की इस तस्वीर की जमकर आलोचना हो रही है।

इस तस्वीर को कार्ली ने हाल ही में फेसबुक पर शेयर किया था। कार्ली ने तस्वीर से वायरल होने के बाद बताया कि शादी में कुछ स्पेशल करने के लिए उन्होंने ये तस्वीर खिंचवाई थी। उन्होंने पहले ही ये सोच लिया था कि इस तरह की एक तस्वीर शादी के बाद लेंगे ताकि ये एक यादगार के तौर पर रहे। कार्ली ने कहा कि उन्होंने एक मजाक के तौर पर ये तस्वीर शेयर की थी लेकिन इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वो किसी को आहत करना नहीं चाहती थी और इस तरह की मंशा से उन्होंने तस्वीर नहीं ली थी।












Click it and Unblock the Notifications