'मोहब्बत का भूत उतर जाएगा...' बीच सड़क पर चलती बाइक पर रोमांस करता दिखा कपल, वीडियो देखकर लोगों ने कही ये बात

तमाम निर्देशों और जुर्माना वसूलने के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। अकसर स्टंट करने के शौकीन लोग न तो अपनी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं और ना ही दूसरों की सुरक्षा के बारे में। ऐसा ही कुछ हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी देखने को मिला, जहां कपल बीच सड़क में बाइक पर ही रोमांस करने लगा। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

स्टंट वाले इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि हैशटैग Hapur वाह क्या सीन है, वीडियो NH 9 की थाना सिंभावली की है। बाइक पर आगे बैठा स्पाइडर वीमेन लग रही है, बाकी ट्रैफिक नियमों का क्या? वो तो चलते रहेंगे।

Couple doing stunt

क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की आगे की ओर उससे चिपकी हुई है। लड़की ने उसे कसकर गले लगाया हुआ है। ऐसे में ये सोच पाना भी मुश्किल है कि लड़के को आगे का रास्ता देखने में कितनी परेशानी हो रही होगी। लेकिन क्या ही कहा जाए... स्टंट के शौकीन लोग इन सब बातों के बारे में कहां सोचते हैं।

वीडियो को लोकेश राय नाम के ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट पर शेयर किया है। हैशटैग डालने के साथ उन्होंने हापड़पुलिस को भी टैग किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी इस ट्वीट में टैग किया गया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस लापरवाही के इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कपल को मोहब्बत का दुश्मन बताया तो एक ने कहा कि वाह क्या गजब है। एक ने कहा कि एक तो बाइक भी एंड ऑफ लाइफ चल रही है इसकी ऊपर से ये हवस की आग। अगर 10 हजार का फाइन पड़ा तो इश्क का भूत सिर से उतर जाएगा। और घर में पिटेगा वो अलग।

एक यूजर ने वीडियो शेयर करने वाले से ही पूछ लिया कि ऐसे गजब के वीडियोज आपको कहां से मिल जाते हैं। एक और यूजर ने कहा कि दो प्यार करने वालों को जब जब दुनिया तड़पायेगी मोहब्बत बढती जायेगी मोहब्बत बढती जायेगी। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगाकर कहा कि ये सब नहीं चलेगा यहां।

य़हां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+