'रिश्तेदार का भूत कुत्ते के साथ था और उसने...', कपल ने अजीब सा दावा कर दिखाया VIDEO
एक कपल का दावा है कि उसके घर में कुत्ते के साथ एक अजीब सी आकृति दिखी, जो भूत की तरह थी।

क्या भूत वास्तव में होते हैं? इस सवाल के आपको कई जवाब मिल जाएंगे। पुराने जमाने से लोग इस पर तरह-तरह के दावे करते रहे हैं, लेकिन कभी किसी ने इसको लेकर कोई ठोस सबूत नहीं दिया। आधुनिक जमाने में कई बार कैमरे पर भूतों को कैद करने का दावा किया गया, लेकिन उसकी हकीकत पर भी सवाल उठे। अब एक शख्स ने भी अपने परिजन के भूत को देखने का दावा किया और उसने सबूत के तौर पर एक वीडियो दिखाया। (VIDEO- नीचे)

कुत्ते के साथ दिखा भूत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको शेयर करने वालों ने दावा किया कि उनका कुत्ता घर में घूम रहा था। तभी उसके पास परिवार के एक मृत सदस्य का भूत आया। वो कुछ देर कुत्ते के पास रहा, फिर अचानक से गायब हो गया। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

कहां गायब हुआ?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता घर में रहता है। तभी वहां पर इंसान की आकृति की तरह कोई चीज दिखाई देती है। इसको देखने के बाद ऐसा लगा जैसे वो कुत्ते से मिलने आया हो। हालांकि कुछ ही सेकेंड में वो वहां से गायब हो गया। हालांकि घर में किसी व्यक्ति ने उसको व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा। ये घटना सिर्फ सीसीटीवी में कैद हुई थी।

लंबा था उसका कद
मामले में घर के मालिक मैथ्यू केन ने कहा कि मैं उस रात बिस्तर पर लेटा था, जबकि उनकी पत्नी घर के सीसीटीवी वीडियो को देख रही थीं। उन्होंने जब बगल के कमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो उसके होश उड़ गए। वहां पर कुत्ते के पास एक लंबा सा व्यक्ति टहल रहा था।

कैसे पता वो घर का ही सदस्य था?
मैथ्यू के मुताबिक अजीब आकृति का चेहरा साफतौर पर नहीं दिख रहा था, लेकिन उनका मानना है कि वो घर के किसी सदस्य का ही भूत था। कहा जाता है कि जानवरों को आत्माएं दिखती हैं, ऐसे में उनके कुत्ते ने उसको देखकर भी नहीं भौंका। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि वो आकृति सच में भूत थी या कोई टेक्नीकल दिक्कत।












Click it and Unblock the Notifications