ऑनलाइन कंपनी ने बेच डाला हजारों क्विटल गोबर, 30 मिनट आउट ऑफ स्टॉक
नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी चीजें मिल जाती है। ऐसे में ई-कॉर्मस कंपनियां लोगों की जरुरत का हर सामान रखने लगी है। आप जो भी सामान चाहे आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। यहां तक की गाय, गाय का गोबर सब कुछ ऑनलाइन मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी की एक ऑनलाइन कंपनी ने 30 मिनट में हजारों क्विटल गोबर बेच डाला।

अमेरिकी की ऑनलाइन कंपनी कार्ड्स अगेंस्ट ह्यूमिनिटी ने अपनी वेबसाइट की मदद से हजारों क्विटल गोबर बेच डाला। कंपनी ने अपने विज्ञापन में इस बात को बिल्कुल साफ-साफ कह दिया था कि वह गोबर ही बेच रही है। इसके बावजूद अमेरिका के 30 हजार लोगों ने इसको खरीद डाला। लोगों का क्रेज देखिए की कंपनी का स्टॉक 30मिनट के अंदर ही खाली हो गया।
कंपनी ने गोबर के एक बॉक्स की कीमत 384 रुपए रखी। कंपनी ने 'बुलशिट बॉक्स' को सेल पर रखा। लोगों ने इस गोबर के डब्बे को प्रेंक समझकर खरीदा और सोचा कि इसमें उन्हें कुछ सरप्राइज मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने जो कहा था वैसा ही हुआ। हलांकति गोबर बेचकर कंपनी ने रिकॉर्ड जरुर बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications