क्रिस गेल के डांस ने मचाई धूम, दर्शकों को भी दिया डांस का चैलेंज
नई दिल्ली। क्रिस गेल अपनी बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ ही वह मैदान पर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कई मौकों पर उनके डांस का अंदाज भी मैदान पर देखा गया है। हो सकता है उनके प्रशंसकों के लिए यह बात नयी न हो लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ लैला मैं लैला गाने पर उनके डांस ने काफी धूम मचाया है। इससे पहले ही उनका 'गंगनम स्टाइल' डांस काफी हिट रहा है।

गेल ने अपने प्रशंसकों को इस गाने पर डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस पर डांस कराने का चैलेंज भी दिया था। चैलेंज सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लोगों को चैलेंज भी किया है कि जो भी इस तरह का डांस करेगा उसे वह 5 हजार रुपए इनाम के तौर पर देंगे। गेल ने अपनी इंट्री #ChrisGayleDanceChallenge हैशटैग के साथ शेयर करने को कहा।
दर्शकों ने उनकी इस खबर को हाथों हाथ लिया और उसे टॉप-5 वीडियो में अपने पेज पर पोस्ट पर शेयर करने की बात कही। हालांकि बात तो यहां तक भी हुई कि जो भी इस चुनौती को स्वीकार करेगा उसका विनर जल्द ही अनाउंस किया जाएगा। आपको यह जानकर हैरत होगी कि वेस्टइंडीज के इस धुरंधर बल्लेबाज के चैलेंज को सनी लियोन ने स्वीकार किया है। वैसे इस चैलेंज के खत्म होने में अभी 5 दिन बचे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications