क्या आपने खाया चॉकलेट समोसा? अजीबोगरीब डिश का वायरल हुआ VIDEO
वायरल वीडियो एक समोसे का है, जिसमें शख्स आलू की जगह चॉकलेट डाल रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़ रहे हैं।

Chocolate Samosa: सोचिये आपको तेज भूख लगी हो और कुछ टेस्टी खाने का मन हो। ऐसे में समोसा एक ऐसा फूड है, जिसके बारे में सोचकर ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन अगर आपको नॉर्मल समोसा की जगह कोई चॉकलेट समोसा खिला दे तो कैसा लगेगा?
चॉकलेट समोसा सोच कर ही कितना अजीब लग रहा है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी की जबरदस्त तरीके से चर्चा हो रही है। चॉकलेट समोसा का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)
वीडियो The.foodie.panda ने शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले पाव नजर आता है। इसके बाद समोसा बनाने की तैयारी होती है। जहां आमतौर पर समोसे के लिए आलू की फिलिंग का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं ये शख्स आलू की जगह चॉकलेट चंक का इस्तेमाल करता है। इसके बाद वो समोसा तैयार होने पर इसमें चॉकलेट सॉस भी डालता है।
आलू की जगह चॉकलेट चंक और चटनी की जगह चॉकलेट सॉस या सीरप। सोचिये ये डिश कितनी अजीब है। सोशल मीडिया पर ये अजीबोगरीब डिश खूब सुर्खियों में बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो...
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा कि समोसे के साथ न्याय। एक ने कहा कि समोसा और चॉकलेट लवर्स दोनों को ही हार्ट अटैक आ जाएगा। एक तीसरे ने कमेंट करते हुए पूछा- क्यों?
ऐसा पहली बार नहीं है, जब सोशल मीडिया पर इस तरह की अजीबोगरीब डिश से लोग शॉक रह गए हों। इससे पहले भी फूड ब्लॉगर्स ने कई ऐसे कॉम्बिनेशन्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो आपका दिमाग ही घुमाकर रख देंगे। बीते दिनों गुलाबजामुन और दही के कॉम्बीनेशन का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा।
वहीं एक बार मैगी समोसा भी चर्चा में रहा था, जिसमें शख्स आलू की स्टफिंग की जगह मैगी डालकर समोसा फ्राई कर रहा था। वीडियो पर लोग हैरत भरे रिएक्शन दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications