भेड़िया मर गया तो कुत्ते को ही बना डाला भेड़िया- वायरल हुई चीन के चिड़ियाघर की वीडियो

चीन के एक चिड़ियाघर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक कुता एक पिंजरे में आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बीजिंग। चीन के एक चिड़ियाघर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक कुता एक पिंजरे में आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है। अरे जनाब पूरी खबर तो पढ़िए। जब आप पूरी खबर पढ़ेंगे तो आप यकीनन अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइये हम आपको बताते हैं पूरा मामला...

भेड़िए के पिंजरे में बंद किया कुत्ता

भेड़िए के पिंजरे में बंद किया कुत्ता

दसअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह चीन के एक चिड़ियाघर का है। वीडियो बनाने वाले ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भेड़िए के पिंजरे में एक कुत्ता बंद कर दिया है और वह जू में आने वाले दर्शकों को बेवकूफ बना रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर एक कुत्ते को पिंजरे में कैद देखा जा सकता है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कुत्ता

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कुत्ता

वीडियो में एक कुत्ता एक पिंजरे में कैद दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले ने कहा कि जब वह भेड़िये के पिंजरे के पास गया तो पिंजरे में कुत्ता देखकर वह चौंक गया। उसने तुरंत उसकी वीडियो बना ली। उसने कुत्ते से पूछा कि क्या आप भेड़िए हो। वह कुत्ता रोटवीलर नस्ल का था।

चिड़ियाघर के कर्मचारी ने दी सफाई

चिड़ियाघर के कर्मचारी ने दी सफाई

इस पूरी घटना को लेकर जू के एक कर्मचारी ने कहा कि दरअसल इस पिंजरे में एक भेड़िया ही बंद था लेकिन बूढ़ा होने की वजह से वह मर गया, जिसके बाद इस पिंजरे में अस्थाई तौर पर एक कुत्ते को रखा गया। कर्मचारी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जू की आमदनी बेहद कम हो गई है। यहां बहुत कम मात्रा में लोग आ रहे हैं।
मालूम हो यह पहली बार नहीं है जब चीन के किसी चिड़ियाघर की लोगों को बेवकूफ बनाने वाली हरकत कैमरे में कैद हुई है। इससे पहले साल 2018 में भी चीन के एक जू की वीडियो वायरल हुई थी जहां एक कुत्ते को साइबेरियन टाइगर का नाम देकर उसे पिंजरे में बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+