क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लड़के को हग करना पड़ा मंहगा, लड़की की इस पार्ट की टूट गईं 3 हड्डियां, कोर्ट ने ठोंका 1 लाख जुर्माना

Google Oneindia News

बीजिंग, 18 अगस्त: गले लगना दो लोगों के बीच प्यार, एकजुटता और दोस्ती का प्रतीक है। इसे अक्सर स्नेह के आदान-प्रदान के संकेत के रूप में देखा जाता है। क्या आपने किसी को गले लगाया हो और आपके हग करने से दूसरे इंसान का हड्डियां टूट गई हों। आप यह पढ़कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। चीन में एक महिला के साथ ये अजीबोगरीब हुई है। ऑफिस में साथी के गले लगाने से उसकी हड्डियां टूट गई। जिसके चलते महिला ने उस शख्स पर केस कर दिया है।

लड़के ने को-वर्कर को दी 'जादू की झप्पी

लड़के ने को-वर्कर को दी 'जादू की झप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना चीन के हुनान प्रांत के यूयांग शहर की है। यूयांग की रहने वाली इस महिला का कहना है कि सहकर्मी ने उसे इतना जोर से गले लगाया कि उसकी तीन पसलियां टूट गईं। अब महिला ने अपने सहकर्मी के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है और मुआवजे की रकम मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मई 2021 की है।

हग करते ही महिला की निकली चीख

हग करते ही महिला की निकली चीख

महिला ने दावा किया है कि, महिला आपने सहयोगी से बात कर रही थी तभी एक पुरुष को-वर्कर वहां आया और उससे मिलते ही उसे गले लगा लिया। महिला ने बताया कि, कि शख्स ने इतनी जोर से गले लगाया कि मेरी चीख निकल गई। काफी देर तक उसे सीने में दर्द महसूस होता रहा। महिला ने कहा कि, वह डॉक्टर के पास नहीं गई और नॉर्मल दर्द समझकर सीने पर गर्म तेल लगाकर सो गई।

एक्स-रे में निकली तीन टूटी हड्डियां

एक्स-रे में निकली तीन टूटी हड्डियां

धीरे-धीरे महिला के सीने में दर्द बढ़ने लगा तो महिला ने 5 दिन बाद डॉक्टर के पास जाने का सोचा। डॉक्टर ने जब उसका एक्स-रे किया तो पता चला की महिला की तीन पसलियां टूट गई हैं। दो पसलियां दाएं रिब केज में एक पसली बाएं रिब केज में टूटी है। जिसके बाद उस महिला का काफी दिनों तक इलाज चला जिसके लिए उसे ऑफिस से छुट्टी भी लेनी पड़ी।

मैदान में हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, हाथियों के झुंड ने नवजात को शिकारियों से बचाने के लिए किया ये काममैदान में हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, हाथियों के झुंड ने नवजात को शिकारियों से बचाने के लिए किया ये काम

महिला ने सहकर्मी से मांगा इलाज का खर्च

महिला ने सहकर्मी से मांगा इलाज का खर्च

ठीक होने के बाद जब महिला उस व्यक्ति से मिली जिसके हग के चलते उसकी तीन पसलिंया टूटी थी। महिला ने उस शख्स से इलाज में खर्च हुए पैसे देने की मांग की। जिसे शख्स ने देने से मना कर दिया। उस सहकर्मी का कहना था कि, महिला के पास इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं है कि पसलियां उसके गले लगाने की वजह से टूटी हैं। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में जाकर उसके खिलाफ केस करने का फैसला किया।

कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

जिसके बाद कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट में महिला और उस शख्स के सभी सहयोगियों ने गवाही दी कि महिला को गले मिलने के बाद तेज दर्द हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने शख्स पर 10,000 युआन (लगभग 1.16 लाख रुपये) का जुर्माना देने का निर्देश दिया। चीन के सोशल मीडिया पर ये खबर काफी चर्चा में है।

Comments
English summary
Chinese woman accuses co worker of breaking her ribs during friendly hug VIRAL NEWS
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X