शख्स ने बदल डाली कुत्ते की सूरत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गए लोग

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कुत्ते की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे उसके ओनर ने ट्रांसफॉर्म किया है।

कई लोगों को पेट्स पालने का बेहद शौक होता है। लोग जानवरों को अपने घर के सदस्य की तरह रखते हैं। लेकिन कई लोग अपने ही पेट्स के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स कर बैठते हैं। एन्जॉयमेंट के लिए किए गए इन एक्सपेरिमेंट्स का बेजुबान जानवरों पर कितना बुरा असर होता है, कुछ लोगों को ये बात समझ में नहीं आती। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक पेट ओनर ने अपने डॉग का लुक पूरी तरह से बदल दिया। अब कुत्ते का ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सुर्खियों में डॉग ओनर

सुर्खियों में डॉग ओनर

चाइनीज शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शख्स ने अपने कुत्ते के साथ एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है, जो शायद इसे कूल लग रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शख्स को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

बदल डाला कुत्ते का लुक

बदल डाला कुत्ते का लुक

चीन के गुआंगजोऊ शहर में रहने वाले इस शख्स को अपने कुत्ते का लुक बदलने की सूझी। छोटे पपी को उसने पिंक कलर का कर डाला औऱ इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर डाली। AsiaWire में पोस्ट कुत्ते की ये तस्वीर खब वायरल हो रही है।

भड़क उठे लोग

भड़क उठे लोग

कुत्ते का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर जहां कुछ लोगों की हंसी छूट पड़ी, वहीं कई लोग शख्स के कुत्ते के प्रति इस रवैये को देखकर बुरी तरह से भड़क उठे। कई लोगों ने बेजुबान जानवर के साथ ऐसा करने पर शख्स के प्रति नाराजगी जताई है।

डॉक्टर से की बात

डॉक्टर से की बात

वहीं पेट ओनर का कहना है कि उसने कुत्ते के साथ ये सब करने से पहले डॉक्टर से बातचीत की है। डॉक्टर ने बताया कि ये प्रोसेस कुत्ते के लिए बिल्कुल सेफ है।

लोगों ने खड़े किए सवाल

लोगों ने खड़े किए सवाल

कई लोगों ने पेट ओनर से कई तरह के सवाल किए। एक शख्स ने कहा कि ये सब देखकर उसे बहुत हंसी आ रही है। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि ये सब करने में उसे कितना समय लगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+