OMG! चीन के इस आदमी ने फ्रिज में किया एलियन को कैद
छत से उतरा एलियन और फ्रिज में हो गया कैद, चीन के शख्स ने किया दावा।
नई दिल्ली। सुनने में भले आपको अजीब लगे, लेकिन चीन के बीजिंग में रहने वाले एक शख्स का दावा है कि उसके फ्रिज में एलियन कैद है। बीजिंग में रहने वाले मिस्टर ली ने दावा किया है कि उन्होंने अपने फ्रिज में एलियन को कैद कर रखा है। धरती पर मिला नया जीव, जिसके हैं 4 प्राइवेट पार्ट और 414 पैर, देखें Video

फ्रिज में कैद एलियन
सिर्फ यही नहीं इन्होंने तो एलियन जैसे ढांचे की अपने घर वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस तस्वीर में एलियन जैसा दिखने वाली कोई चीज बड़े से फ्रिज में कैद है। बदल में ली खुद मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। ली ने जब से ये फोटो सोशल मीडिया पर शेर की है, तस्वीर आग की तरह वायरल हो गई है। Video: लड़कियों को देखकर करता था गंदा काम, CCTV में हुआ कैद
छत से आया एलियन
एलियन की इस तस्वीर को देखने के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। हलांकि आपको बता दें कि इस बात की किसी ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि तस्वीर में दिखने वाली चीज एलियन ही है, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ली ने इस फोटो के साथ उस घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें बाद उन्हें एलियन मिला है। ली कहते हैं कि एक रात इनको अपने घर की छत से तरह-तरह की आवाजें आती सुनाई दीं। इन्होंने वहां जाकर देखा तो सामने एक उड़नतश्तरी थी और एक एलियन उससे बाहर आया हुआ है। उस समय से ये उनके पास है।
ली की इस दलील और इस तस्वीर को चीन की पुलिस ने झूठा करार दिया है। पुलिस का कहना है ली की कहानी पूरी तरह से झूठी है। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये भी बताया कि एलियन के नाम पर ली ने रबड़ के एक पुतले को अपने फ्रीजर में रखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications