OMG! 4 दिन में इस लड़की ने कमाए 13 लाख 3 हजार करोड़ रुपए, जानिए कैसे?
4 दिन में इस लड़की ने कमाए 13 लाख 3 हजार करोड़ रुपए, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि कोई महज 4 दिनों के भीतर किसी की संपत्ति 13.3 लाख करोड़ बढ़ सकती है। यकीन करना मुश्किल हैं, लेकिन ये बात सच है। चीन की एक यंग महिला ने ऐसा कर दिखाया है। चीन की 36 साल की यंग महिला यांग हूयांग की संपत्ति सिर्फ 4 दिनों में 13.3 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। यांग कंट्री गार्डेन होल्डिंग्स कॉरपोरेशन नाम की कंपनी की वाइस चेयरमैन और शेयर होल्डर हैं।

4 दिनों में बढ़ी 13.3 लाख करोड़ संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सबसे युवा अरबपति यांग हूयांग की संपत्ति 2.1 अरब डॉलर यानी करीब 13.3 लाख करोड़ की बढ़ गई। ये सब सिर्फ 4 दिनों के भीतर हुआ। 4 दिन में यांग की संपत्ति में इस इजाफे ने रिकॉर्ड बना दिया और वो चीन की पांचवी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई।

पिता की कंपनी को बनाया देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी
यांग के पिता ने 1992 में कंट्री गार्डेन होल्डिंग्स कॉरपोरेशन नाम की कंपनी बनाई। साल 2005 में यांग ने इस कंपनी की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके बाद उन्होंने इस कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया और देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी कंपनी बना दी। 4 दिनों में इस कंपनी की प्रॉपर्टी में 16 फीसदी का इजाफा हुआ और हूयांग की सम्पत्ति बढ़कर 25.6 अरब डॉलर हो गई। गौरतलब है कि चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी आई है। चीन के रियल स्टेट मार्केट में आए इस इजाफे से यांग ने नया रिकॉर्ड बना लिया।

देश की सबसे कम उम्र की अरबपति
यांग की संपत्ति में आए इजाफे के चलते यांग चीन की पहली ऐसी महिला बन चुकी है जिनके पास सबसे अधिक दौलत है। कंपनी के शेयर में 16 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते न केवल उनकी कंपनी बल्कि यांग ने नया रिकॉर्ड बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications