मंदिर के सामने टेके घुटने और खटाखट अकाउंट में आए लाखों रुपये! कैसे शख्स ने भगवान को लगाया चूना?

कौन पैसा नहीं कमाना चाहता। हर किसी को एक अच्छी लाइफ चाहिए। मगर कई बार लोग पैसा कमाने का शॉर्टकट तरीका खोज निकालते हैं। असल में ये तरीका कुछ वक्त के लिए अच्छा जरूर लगे मगर भारी जरूर पड़ता है। ऐसा ही हाल ही में शख्स ने किया, जिसने मंदिर में ही पैसा कमाने की ऐसी तरकीब खोजी, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, एक शख्स को जब पैसा कमाने का कोई जरिया समझ ना आया तो उसने मंदिर की दान पेटी में अपना क्यूआर कोड लगा दिया। मंदिर में जितने भी श्रद्धालु आए उन्होंने उस दान पेटी के पास लगे क्यूआर में पैसे डालना शुरू कर दिया।

China

शख्स ने जब मंदिर में अपना क्यूआर लगाया तो कुछ ही मिनटों में उसे खटाखट पैसे मिलने लगे। शख्स को कुछ ही समय में लाखों रुपये मिल गए। मगर उसका भांडा भी जल्द ही फूट गया।

पूरी घटना चीन के एक बौद्ध मंदिर की है, जहां ये अजीबोगरीब मामले सामने आया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक घटना चीन के बाओजी शहर की है। यहां के बौद्ध मंदिर के सीसीटीवी में मामला कैद हो गया। इस सीसीटीवी कैमरे के जरिये ही शख्स की पोल खुली है।

China

क्लिप में दिख रहा है कि शख्स अन्य लोगों के साथ बुद्ध भगवान की मूर्ति के सामने घुटने टेक रहा था। दान बक्से के पास ये मूर्ति रखी हुई थी। ऐसे में उसने क्यूआर कोड वाले एक पर्चे को मंदिर के कोड के ऊपर दान के बक्से के ऊपर चिपका दिया।

इसके बाद शख्स ने बुद्ध के सामने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया और कुछ ही देर में देखते ही देखते उसके खाते में पैसे आने लगे। इसके बाद जब मामले की जांच हुई तो उसकी पोल खुल गई। सीसीटीवी के जरिये शख्स को पकड़ा गया। शख्स ने बताया कि वो पहले ही इस तरह के काम कर चुका है। उसने औऱ भी बुद्ध मंदिरों में जाकर इसी तरह पैसे जुटाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+