आंख बनी मौत का कारण! मरे हुए बकरे ने कैसे ले ली शख्स की जान?
Goat eye took man's life: मटन खाने के शौकीन लोगों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं। लेकिन इस लजीज डिश के पीछे न जाने कितने बकरों की कुर्बानी है। रोजाना न जाने कितने ही बकरे बलि चढ़ते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स बकरे की ही बलि चढ़ गया।
इससे भी हैरत भरी बात है कि शख्स को जिंदा नहीं बल्कि एक मरे हुए बकरे ने मारा। जी हां! हैरत भरा ये मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से। जहां प्रसिद्ध खोपा धाम में बकरे की बलि दी गई।

सूरजपूर से लगे ग्राम पर्री में 50 साल के बागर साय अपने परिवार को लेकर प्रसिद्ध खोपा धाम में अपने परिवार को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एक मन्नत मांगी थी, जिसके पूरे होने के बाद बकरे की बलि देने के लिए वे मंदिर पहुंचे थे।
फिर पूजा-पाठ हुई और बकरे की बलि दी गई। इसके बाद बकरे के मांस की सब्जी बनाई गई। तभी बागर ने मांस की सब्जी में से बकरे की आंख निकाली और खाने लगा। लेकिन ये आंख उसके गले में फंस गई। जैसे ही ये आंख उसके गले में फंसी, वो तड़पने लगा। उसे सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी।
इसके बाद आनन-फानन में बागर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बागर की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सब का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications