शेफ ने तरबूज पर बनाई भगवान हनुमान की अलौकिक तस्वीर, VIDEO देखकर हैरान हो जाएंगे आप
Lord Hanuman picture: ये बात सच है कि एक सच्चे कलाकार को अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए किसी मंच की जरूरत नहीं होती। वो चहां भी रहेगा सिर्फ चमकेगा। एक शेफ की उद्भुत कला इस बात का जीता जागता सबूत है।
तरबूज पर अविश्वसनीय कलाकृति उकेरने वाले एक शेफ का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए शायद कम ही है। शेफ अंकित बगियाल ने तरबूज पर सिर्फ एक तेज चाकू से किसी भी तस्वीर को उकेरने की कला में माहिर हैं।
(वीडियो-नीचे)

सिद्धू मूसेवाला से प्रभास तक...
बात चाहे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर बनाने की हो, या फिर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष के पात्रों को तराशने की... शेफ अंकित ने हर बार अपनी कला का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया है। अब हाल ही में वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
तरबूज पर उकेरी भगवान हनुमान की तस्वीर
अंकित ने इस बार भगवान हनुमान की एक शानदार कला को तरबूज पर बनाया है। क्लिप शेयर करते हुए शेफ ने कहा कि जय श्री बजरंग बली। वीडियो शेयर करने के बाद से इसे 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही इसे 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। उनकी शानदार कला को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अंकित की खूब तारीफ कर रहे हैं।
शेफ के टैलेंट की हो रही तारीफ
एक यूजर ने कहा कि जय हनुमान। कई लोग अंकित के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हनुमान जी की तस्वीर उकेरने से पहले अंकित बगियाल ने एक फल पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फोटो भी बनाई थी, जिसे खूब तारीफ मिली थी। इससे पहले उन्होंने महाराणा प्रताप की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फल पर उनकी छवि भी बनाई थी।
देखें वायरल वीडियो...
शानदार है वीडियो
फिलहाल शेफ द्वारा तरबूज पर उकेरी गई भगवान हनुमान की छवि को देखने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक बार को देखने पर ये अविश्वसनीय लग रहा है कि कैसे कोई सिर्फ एक फल पर इतनी खूबसूरत तस्वीर उकेर सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications