खतरनाक Video: कोबरा सांप ने खाई एक के बाद 11 प्याज, देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोबरा, जिसे देखकर बड़े बड़े पहलवानों के पसीने छूट जाते हैं उसका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोबरा के मुंह से एक के बाद एक कर प्याज निकल रहे हैं। वीडियो ओडिशा का है, जहां कोबरा सांप ने गलती से 11 प्याज और एक मेंढक निगल लिया। प्याज निगलने के बाद सांप बेचैन हो गया। इधर-उधर पलटी मारने लगा। हवा में उछलने लगा। कोबरा को प्याज निगलता देख गांव वालों ने फौरन सांप पकड़े वाली टीम को खबर दी। स्नैक हेल्पलाइन को जैसे ही सूचना मिली उनकी टीम अंगुल जिले के चेंदीपाढ़ा गांव में पहुंच गई।

 Caught On Camera: Cobra Swallows, Throws Up 11 Onions In Odisha

टीम ने सांप को देखा तो हैरान रह गई। सांप पकड़ने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि आखिर सांप प्याज कैसे निगल गया। टीम के लोग कुछ सोच पाते उससे पहले ही कोबरा अपने मुंह से प्याज निकालने लगा। एक के बाद दूसरा, फिर, तीसरा, और ऐसे करते-करते 11 प्याज कोब रा के मुंह से निकले। स्नैक हेल्पलाइन ने जितनी देर की वीडियो बनाई उसमें कोबरा से सिर्फ 2 ही प्याज निकाली।

स्नैक हेल्पलाइन के अधिकारियों के मुताबिक सांप वैसे तो मांसाहारी होते हैं, लेकिन कभी-कभार गलती से फल या सब्जियां निगल जाते हैं। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां सांप ने 7 अंडे निगल लिए थे, लेकिन बाद में उसे उगल लिया। देखिए प्याज खाने वाले इस सांप का वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+