इस कसीनो ने 5400 कर्मचारियों को दिया शानदार बोनस, हर एक को मिलेंगे 3.86 लाख रुपये

वाशिंगटन, 13 मई। कंपनियां अपने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए तरह-तरह के बोनस और भत्ते देती हैं लेकिन अमेरिका की एक कसीनो ने ऐसा किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस कसीनो ने अपने सभी 5400 कर्मचारियों को 3.86 लाख रुपये बोनस दिया है।

बोनस की खबर पर खुशी से रो पड़े कर्मचारी

बोनस की खबर पर खुशी से रो पड़े कर्मचारी

लॉस वेगास के कॉस्मोपोलिटन कसीनो ने अपने सभी 5400 कर्मचारियों को उनकी मेहनत का इनाम देने का फैसला किया है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 2.7 करोड़ डॉलर (लगभग 208 करोड़ रुपये) की राशि तय की है। जब कसीनो के सीईओ ने बोनस देने की घोषणा की तो कर्मचारियों का चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। कुछ तो खुशी के मारे रोने लगे।

लॉस वेगास के कसीनो ने दिया शानदार बोनस

लॉस वेगास के कसीनो ने दिया शानदार बोनस

सीईओ मैकबेथ ने कर्मचारियों को कोरोना महामारी के दौरान कसीनो को एक बेहतरीन ब्रांड बनाए रखने का क्रेडिट दिया।

कॉस्मोपॉलिटन चीफ पीपल ऑफिसर डेनियल एस्पिनो ने कर्मचारियों से कहा "यह आप ही हैं, चाहे आप कमरे साफ करते हों, खाना पकाते हों, कार्ड का काम कर रहे हों या फ्रंट डेस्क पर ड्रिंक्स परोस रहे हों, इससे फर्क पड़ता है।"

दो कर्मचारियों को हॉलीडे ट्रिप

दो कर्मचारियों को हॉलीडे ट्रिप

नौ साल तक कर्मचारी कैफेटेरिया में शेफ रहे एडगर राइव्स इस बोनस से खूब खुश हैं। उन्होंने कहा "यह आश्चर्यजनक है।"

यह कसीनो चैरिटी के लिए भी मशहूर रहा है। पिछले सात वर्षों के दौरान इसने चैरिटी के लिए $9 मिलियन से अधिक का दान दिया है।

मैकबेथ ने कंपनी के दो कर्मचारियों को सैन डिएगो और हवाई में छुट्टियां मनाने के लिए हॉलीडे ट्रिप भी दी है।

बिकने वाला है कसीनो

बिकने वाला है कसीनो

फिलहाल अपने कंपनियों को शानदार बोनस देने वाला कॉस्मोपोलिटन कसीनो बिकने वाला है और इसे प्रतिद्वंद्वी कंपनी एमजीएम रिसॉर्ट्स इंटरनेशनल को 1.6 अरब डॉलर के सौदे में बेचा जा रहा है। कसीनो दो अन्य कैसीनो के बीच लास वेगास की स्ट्रिप पर स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+