Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: नंगे पैर सड़क पर जा रहा था ठेला वाला, पुलिसवाले ने किया ऐसा काम, लोग बोले-सलाम!

नई दिल्ली, 06 जुलाई: दयालुता एक महत्वपूर्ण गुण है और मनुष्य के रूप में हमारे लिए यह अहम है कि हम जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें। यह घटना इसका प्रतीक है। इन दिनों अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल नंगे पांव धूप में ठेला खींच रहे मजदूर को पुलिसकर्मी ने नई चप्पल दिलाई। जिसके उसके पांव गर्मी से जलने से बच गए। पुलिस वाले की दरियादिली अब इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है।

नंगे पांव ठेला खींच रहे मजदूर को पुलिसकर्मी ने गिफ्ट की नई चप्पलें

नंगे पांव ठेला खींच रहे मजदूर को पुलिसकर्मी ने गिफ्ट की नई चप्पलें

वीडियो को उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी शिवांग शेखर गोस्वामी ने ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति ठेला खींचने वाले को सड़क पर नंगे पांव चलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वीडियो में आप देखेंगे कि एक पुलिसकर्मी उस शख्स को एक जोड़ी नई चप्पल उपहार में देते हुए दिखाई देता है। वीडियो के अंत में ठेला खींचने वाला चप्पल पहनकर पुलिस वाले को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस के हेल्पिंग स्वाभव को दिखाने की कोशिश की गई है।

पुलिसवाले की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल

पुलिसवाले की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल

शिवांग शेखर गोस्वामी ने वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "बहुत अच्छा, सराहनीय कार्य। " शेयर किए जाने के बाद से ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। पुलिस कांस्टेबल की दरियादिली ने लोगों के दिलों को छू लिया है। कमेंट सेक्शन में लोग पुलिसवाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को 2.6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 17,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने पुलिस वाले की जमकर तारीफ की जा रही है।

देखें वीडियो

एक यूजर @MahalaSharda ने वीडियो में पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए लिखा कि, सराहनीय कार्य सर, इकठ्ठा भी उन्हीं के पास होता है जो बांटना जानते हैं, फिर चाहे प्यार हो या सम्मान..जय हिन्द सर। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, जय हिंद..मैं समझता हूं कि आज की तारीख में अगर इंडियन पुलिस की इज्जत बची है तो सिर्फ आप जैसे लोगो की वजह से, जय हो आप सलामत रहे आप के परिवार की प्रभु रक्षा करे।

जब पुलिसवाले ने खरीदे गुब्बारे वाले के सारे बैलून

जब पुलिसवाले ने खरीदे गुब्बारे वाले के सारे बैलून

इससे पहले मई में, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पुलिस अधिकारी को एक स्ट्रीट वेंडर से सारे गुब्बारे खरीदते हुए देखा गया था। वीडियो को करते सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया था कि, गुब्बारेवाला घर जाकर ईद मनाना चाहता था, शर्त बैलून बिकने की थी। बच्चों की ज़िद थी, ईद तो बैलून के साथ मनाएंगे। पुलिस ने बीच का रास्ता निकाला और गुब्बारे खरीदकर बच्चों को दिए। ईद मुबारक !!! जिस पुलिसकर्मी ने सारे गुब्बारे खरीदे थे उनका नाम एसीपी त्रिपुरारी पांडेय है।

वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

अधिकारी की तारीफ करते हुए एक यूजर्स ने लिखा था कि, यह एक अधिकारी की सकारात्मक पहल को दर्शाता है ऐसे मानवता के धनी कम लोग ही देखने को मिलते हैं और यह हकीकत है कि ऐसे लोग मिसाल बन जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+