VIDEO: हॉलीवुड का 'स्टंट' नहीं हादसा है ये, हवा में कई मीटर तक उछलकर दूर जा गिरी कार

US Car Crash Video: एक भयानक कार एक्सिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे का खौफनाक मंजर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Car Accident

Car Crash Video: सोशल मीडिया पर आपने कार हादसे के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन आज जो वीडियो सामने आ रहा है उसे देखकर आप कहेंगे कि इससे खौफनाक मंजर कुछ नहीं हो सकता। दरअसल, अनूप खत्रा नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने टेस्ला के डैशकैम फुटेज के जरिए अमेरिका के हाईवे पर एक भीषण कार दुर्घटना को कैद किया। इसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद ट्रक का पहिया ढीला होकर अचानक निकल जाता है और बाएं लेन से गुजर रही Kia Soul कार से टकराता है। जिससे कार हवा में उड़ते हुए वापस जमीन पर गिरती है।

कार क्रैश का खौफनाक मंजर
यह सब इतना जल्दी हुआ कि कार ड्राइवर के पास प्रतिक्रिया करने के लिए समय ही नहीं बचा। हालांकि, कार कितनी ऊंचाई तक उड़ी इसका सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा सका लेकिन देखने से कहा जा सकता है कि कार 10 फीट से अधिक ऊपर तक उड़ी होगी। ट्विटर उपयोगकर्ता @Anoop_Khatra द्वारा यह वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। एक लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

कार ड्राइवर का क्या हुआ?
अनूप ने एक अन्य ट्वीट में ड्राइवर की स्थिति के बारे में भी बताया। अनूप ने कहा कि ड्राइवर इस हादसे में सुरक्षित बच गया है। सबसे अच्छी बात रही कि ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि कार ड्राइवर को देखने के लिए ट्रक से नीचे उतरा।

यहां देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+