पुलिस को चिड़ियाघर से आया इमरजेंसी फोन, पहुंचने पर पता चला नटखट बंदर ने किया था कॉल

पुलिस को चिड़ियाघर से आया इमरजेंसी फोन, पहुंचने पर पता चला बंदर ने किया था कॉल

कैलिफोर्निया, 18 अगस्‍त: बंदर इंसान के पूर्वज हैं ये बात एक बार फिर साबित हो चुकी है। सोशल मीडिया पर आपने बहुत से बंदरों के इंसानों जैसी हरकतें करते हुए वायरल वीडियो देंखे होंगे लेकिन अब एक ऐसे बंदर का कारनामा सामना आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने के साथ हंसा देने वाली घटना सामने आई है।

नटखट मासूम केपुचिन बंदर ने पुलिस को कर दी कॉल

नटखट मासूम केपुचिन बंदर ने पुलिस को कर दी कॉल

यहां की पुलिस को चिड़ियाघर से इमरजेंसी नंबर पर फोन आया जब भागकर पुलिस वहां पहुंची तो पता चला वो कॉल करने वाला कोई इंसान नहीं था बल्कि एक नटखट मासूम केपुचिन बंदर था।

911 फोन कॉल करके कट कर दिया फोन

911 फोन कॉल करके कट कर दिया फोन

पुलिस विभाग को एक 911 फोन कॉल मिला जो किसी भी बातचीत से पहले काट दिया गया था। उन्होंने कॉल बैक और टेक्स्ट भी करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पुलिस अधिकारियों को तुरंत जांच के लिए चिड़ियाघर पर भेजा गया और कॉल को वापस पासो रॉबल्स में खोजा गया और उन्हें पता चला कि कॉल वास्तव में एक बंदर द्वारा की गई थी।

जानें कैसे बंदर को मिला फोन

जानें कैसे बंदर को मिला फोन

सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ आफिस ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें गुदगुदा देने वाली के बारे में बताया। रूट नाम के प्राइमेट ने शनिवार को गोल्फ कार्ट में पड़े चिड़ियाघर का सेल फोन उठाया। Capuchin बंदर ने फिर 911 डायल किया और पुलिस को फोन किया। हालांकि पहुंचने पर पुलिस को हकीकत का पता चला।

शैतान बंदर की फोटोज भी शेयर की

शैतान बंदर की फोटोज भी शेयर की

सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने भी इस शैतान बंदर की फोटोज भी शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा हमें शनिवार की रात एक 911 कॉल आई जो डिस्कनेक्ट हो गई थी। डिस्पैचर्स ने कॉल वापस कॉल की लेकिन कोई उत्‍तर नहीं मिला इसलिए जांच के लिए पुलिस को भेजा गया। ट्रेस किया गया तो वो पता पासो रॉबल्स के पास चिड़ियाघर के कार्यालय का निकला। वहां किसी ने फोन नहीं किया था।

चिड़ियाघर के गोल्फ कार्ट में रख सेल फोन उठाया था।

चिड़ियाघर के गोल्फ कार्ट में रख सेल फोन उठाया था।

जब वहां के कार्यालय के लोगों ने कहा उन्‍होंने कॉन नहीं की और तब उन सभी को एहसास हुआ कि यह कैपुचिन बंदर ने किया होगा। उसने चिड़ियाघर के गोल्फ कार्ट में रख सेल फोन उठाया था। जिसका उपयोग चिड़ियाघर की 40 एकड़ साइट के चारों ओर यात्रा करने के लिए किया जाता है।

ये कैपुचिन बंदर बहुत जिज्ञासु हैं

ये कैपुचिन बंदर बहुत जिज्ञासु हैं

पुलिस ने बताया कि हमें बताया गया है कि कैपुचिन बंदर बहुत जिज्ञासु हैं और सब कुछ पकड़ ले लेता और बस बटन दबा देता है। इत्‍तेफाक से कैपिचिन बंदर ने जो नंबर डॉयल वो सही था जो पुलिस का इमरजेंसी नंबर था। वहां पर तैनात लोगों ने बताया कि बंदर जो देखते हैं वो नकल करते हैं। इस नटखट बंदर ने भी वो ही किया। इस शैतान बंदर पर सोशल मीडिया पर लोग प्‍यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वह एक प्रिय है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "यह मेरी आज की पसंदीदा पोस्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+