35000 फीट की ऊंचाई पर किया प्‍यार का ऑफ‍िशियल इजहार, देखिए कैसे कही "दिल की बात"

सच्‍चा प्‍यार करने वाले अपना प्‍यार जाहिर करने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। उनका प्‍यार करने का तरीका वाकई बाकियों से काफी अलग होता है। एक जनाब ने ऐसा ही कुछ किया है। जिससे उसका प्‍यार लोगों की नजरों में समा गया। दरअसल इन जनाब ने अपने प्‍यार का इजहार 35000 फीट की ऊंचाई किया है। उन्‍होंने बकायदा "लैंडिंग और टेकऑफ" अनाउंसमेंट की तरह अपने प्‍यार की "ऑफि‍शियल अनाउंसमेंट" की। तो बताइए सुना है कभी आपने प्‍यार को जाहिर करने का ऐसा अनोखा तरीका।

यह कहानी है एक पायलट की है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को 35000 फीट की ऊंचाई पर एक प्‍लेन में अपने प्‍यार का इजहार कर रहा है। जनाब को गर्लफ्रेंड से इस कदर प्‍यार था कि उन्‍होंने कॉक पिट से बाहर आकर सबके सामने प्रपोज किया। जैसे ही उन्‍होंने बड़े ही रोमांटिक तरह से अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया। प्‍लेन का माहौल एकदम मस्‍ती भरा हो गया।

अब इस तरह से कोई भी प्रपोज करेगा तो जाहिर है कि हर एक की नजरें उस पर ठहर जाएंगी। जैसे ही उन्‍होंने स्‍पीकर गर्लपॅफ्रेंड को पुकारा , उनके कदम खुद ब खुद ब्‍वॉयफ्रेंड की तरफ हो लिए। बात यहीं नहीं रूकी। जनाब ने सबके सामने रिंग पहनाई और बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने दिल की बात कही। बाकी पैसेंजर्स में भी एक खुशी छा गई। उनके साथ साथ लोगों ने भी उनके प्‍यार के अनांउसमेंट को एंज्‍वॉय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+