इतनी भूख कि एक ही बार में पूरे हिरण को निगल गया अजगर, देखें Shocking वीडियो
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजगर का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में अजगर पूरे हिरण को निगलते (Python Swallows Deer) हुए देखा जा सकता है। वैसे तो यह वीडियो पिछले साल का है लेकिन एक बार फिर से इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसके चलते एक बार फिर वीडियो वायरल हो रहा है।
Recommended Video

अजगर हिरण को आराम से निगल रहा है
वीडियो को शेयर करते हुए कासवान ने लिखा है, 'एक भूखा बर्मी अजगर, हिरण को कितने आराम से निगल रहा है।' बता दें नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार बर्मीज अजगर पृथ्वी पर सबसे बड़े सांपों में से एक माने जाते हैं। इस अजगर को लेकर सबसे दिलचस्प बात यह कही जाती है कि वह अपने शिकार को तबतक मारता रहता है, जब तक उसके शिकार को पूरी तरह से निगल न जाए। इस वीडियो में भी अजगर हिरण को कुछ इसी अंदाज में खा रहा है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं और काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि इसे एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो पर कमेंट्स की बात करें तो 77 से भी ज्यादा लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा 190 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है।

क्या बोल रहे हैं लोग?
वीडियो को लेकर लोग कमेंट में ही काफी सवाल भी पूछ रहे हैं। अधिकतर लोग एक ही बात पूछ रहे हैं कि क्या ये अजगर पूरे हिरण को हजम कर लेगा। एक यूजर ने पूछा है कि क्या कोई अजगर इंसान को भी खा सकता है, तो एक यूजर ने अजगर के इंसानों पर हमले को लेकर कुछ अनुभव साझा किए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, अगर थोड़ा भूखा भी होता तो पूरा नहीं निगल पाता.. अब बेचारा कट कट के तो नहीं खाएगा।

आसानी से हजम कर जाते हैं अजगर
कुछ लोग जानवरों की फूड चेन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ जंगलों की खाने की प्रणाली के बारे में पूछ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने अजगर को लेकर कहा, लगता है पिछले कई जन्मों से भूखा था। एक यूजर ने अजगर को लेकर कहा है कि इनके हजम करने की शक्ति काफी अच्छी होती है। ये कुछ भी आसानी से हजम कर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications