कूड़ेदान से निकालकर ग्राहकों को दी गई फ्रेंच फ्राइज, इस फेमस बर्गर ब्रांड की कर्मचारी गिरफ्तार

लोग महंगे रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट में इस वजह से जाते हैं, ताकि उनको उच्च गुणवत्ता वाला खाना मिल सके, लेकिन अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक फेमस फूड चेन कंपनी ने ग्राहकों को कूड़ेदान से खाना निकालकर ग्राहकों को परोस दिया।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मामला दक्षिणी कैरोलिना का है। वहां पर बर्गर किंग की मैनेजर लोगों को कूड़ेदान से फ्रेंच फ्राइज निकालकर परोस रही थी। इस पर जमकर हंगामा भी हुआ। हालांकि अब उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। कंपनी ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया।

burger king

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आउटलेट डंकन बाईपास पर स्थित है। वहां पर ग्राहकों को खाने में गड़बड़ी का शक हुआ। एक दिन उनको खबर मिली कि कुछ महिलाएं आउटलेट में हंगामा कर रहीं। उनकी टीम वहां पर पहुंची और उनको हिरासत में ले लिया।

दो दिन बाद फिर उसी आउटलेट पर हंगामे की खबर आई। जब टीम दोबारा पहुंची तो पता चला कि मैनेजर ने कूड़े में पड़े फ्रेंच फ्राइज को ग्राहकों को सर्व कर दिया। जांच करने पर मामला सही पाया गया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत असिस्टेंट मैनेजर क्रिस्टीन को गिरफ्तार किया।

पुलिस की जांच में पता चला कि बहुत से ग्राहक फ्रेंच फ्राइज कूड़ेदान में छोड़ देते थे। ऐसे में असिस्टेंट मैनेजर उसको निकालती और फिर गर्म करके ग्राहकों को दे देती। इस घटना से बर्गर किंग की बहुत बदनामी हुई है। ऐसे में उसने तुरंत अपनी कर्मचारी को निकाल दिया।

वहीं पुलिस के मुताबिक महिला को इस जुर्म के लिए 20 साल तक की सजा हो सकती है। फिलहाल उसने जमानत की अर्जी लगाई है, जिस पर कोर्ट ने मुचलके की राशि 20 हजार डॉलर तय की।

कंपनी ने क्या कहा?
मामले में फूड आउटलेट के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच चल रही, ऐसे में वो कुछ ज्यादा नहीं कहेंगे। कंपनी ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त खाना देने के लिए प्रतिबद्ध है। आउटलेट के कर्मचारी पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+